फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हृदयविदारकः मलबा हटाया तो मां के साथ ऐसे हाल में मिले जुड़वां भाई... देखकर रो पड़े बचाव दल के जवान; तस्वीरें

Mon, 22 Sep 2025 07:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Sep 2025 07:43 AM IST
सार

चमोली के नंदानगर की आपदा में दर्दनाक घटना घटी। एक मकान का जब मलबा हटाया तो वहां दो जुड़वां बच्चे अपनी मां की छाती से लिपटे हुए मिले। यह दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Chamoli disaster Heartbreaking Twin brothers found clinging to their mother after debris is cleared
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली के नंदानगर की आपदा में फाली लगा कुंतरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एनडीआरएफ की टीम ने एक मकान से मलबा हटाया तो उन्हें दो जुड़वां बच्चे अपनी मां के गले से लिपटे हुए मिले। 


तीनों की जान जा चुकी थी। इस दुखद दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं, और बचाव दल के जवान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात करीब दो बजे की है, जब पहाड़ी से आए मलबे और पानी के सैलाब ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया। 
 
Chamoli disaster Heartbreaking Twin brothers found clinging to their mother after debris is cleared
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवर सिंह का परिवार भी अपने घर में सो रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी कांति देवी और जुड़वां बेटे, 10 वर्षीय विकास और विशाल भी थे। सुबह जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो बचाव दल को कुंवर सिंह के घर से किसी के जिंदा होने की आवाज सुनाई दी। 

 
Chamoli disaster Heartbreaking Twin brothers found clinging to their mother after debris is cleared
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनदान के खुले होने से कुंवर सिंह को सांस लेने में मदद मिली, जिसके कारण वे बच गए। उन्हें मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनके जुड़वां बेटे विकास, विशाल और पत्नी कांति देवी की जान जा चुकी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli disaster Heartbreaking Twin brothers found clinging to their mother after debris is cleared
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा, तो लेंटर का बीम बच्चों के ऊपर पड़ा था और दोनों बच्चे मां के गले से लिपटे हुए थे। यह देखकर सबकी आंखें भर आईं। बच्चों और मां के शवों को बाहर निकालते ही पूरा गांव सदमे में आ गया। 
विज्ञापन
Chamoli disaster Heartbreaking Twin brothers found clinging to their mother after debris is cleared
सीएम धामी चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे का थे सहारा, अब बचे आंसू
सैंती कुंतरी गांव में आई आपदा ने एक ऐसे परिवार को तबाह कर दिया जो पहले से ही कई दुखों से जूझ रहा था। जगदंबा प्रसाद और उनकी पत्नी भागा देवी बच्चों और नाती-नातिनों के लिए सहारा बने हुए थे लेकिन बुधवार रात आई आपदा ने उन्हें हमेशा के लिए छीन लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed