फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarva Pitru Amavasya: तर्पण के लिए हरिद्वार में उमड़ी भीड़, असम के सीएम ने नारायणी शिला में की पूजा, तस्वीरें

Sun, 21 Sep 2025 12:47 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

Sarva Pitru Amavasya 2025: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। नारायणी शिला और गंगा घाटों पर पिंडदान के लिए भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो

पितृपक्ष की अमावस्या पर आज हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर नारायणी शिला में पित्रों का तर्पण किया। विधि-विधान से पूजन आदि करके लोगों ने पितरों को पिंडदान की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा स्नान के लिए भी हरकी पैड़ी पर भारी भीड़ उमड़ी रही।  

वहीं, इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माहौल धार्मिक भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।

Haridwar News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम के सीएम - फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो

वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी नारायणी शिला पहुंचकर पिंडदान किया। वह हर वर्ष नारायणी शिला हरिद्वार आकर पितरों को तर्पण देते हैं। 

Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो

भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। आज सुबह छह बजे से लेकर मेला खत्म होने तक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग मार्गों और पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को गढ्ढा पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। छोटे वाहन गढ्ढा पार्किंग और रोड़ीबेलवाला मैदान में पार्क कराए गए। बिजनौर-नजीबाबाद की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को बैरागी कैंप पार्क कराया गया। तुलसी चौक से देवपुरा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो

देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को जयराम मोड़ कट से पंतद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, लालजीवाला पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जा रहा है। शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी जनपदों के सभी छोटे और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के वाहनों को कुर्मांचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्क कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed