फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी के तेवर: भीड़ के दबाव में अतिथि देवो भवः की परंपरा भूली पुलिस, धक्कामुक्की से भक्त आहत, बिना दर्शन किए लौटे

Sun, 08 May 2022 08:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra, police scuffle with devotees in Kedarnath Dham, angry devotees returned
केदारनाथ पहुंचे साधु से धक्का-मुक्की करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के भक्तों को केदारनाथ में खाकी खटक रही है। पुलिस जवानों के तेवर भक्तों को अखर रहे हैं। तेज आवाज में आंख दिखाकर बोलने से लेकर अभद्रता, धक्का मारने और लाठी दिखाने से यात्रियों में रोष पनप रहा है। कपाटोद्घाटन पर मंदिर के वीआईपी गेट पर यात्रियों के साथ पुलिस जवानों द्वारा की गई धक्कामुक्की से आहत भक्त बिना दर्शन वापस लौट आए हैं।  


केदारनाथ में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन और पुलिस को भी इसका अंदाजा था, लेकिन इसके अनुसार व्यवस्था नजर नहीं आई। स्थिति यह रही कि कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड की मित्र पुलिस का व्यवहार पलभर में बदल गया।

वीआईपी गेट पर यात्रियों को धक्का मारकर पीछे किया जा रहा था। स्थिति यह रही कि साधु-संत भी पुलिस की अभद्रता से नहीं बच पाए। इस कारण कई यात्री बिना दर्शन किए लौट गए। कई यात्रियों का कहना था कि पुलिस से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं थी। लखनऊ से आए एक यात्री ने बताया कि उन्हें तीन बार धक्का मारकर पीछे किया गया। ऐसे में वे बिना दर्शन लौट आए। 
Chardham Yatra, police scuffle with devotees in Kedarnath Dham, angry devotees returned
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में वीआईपी गेट पर उमड़ी भीड़ में कई साधु-संत भी थे। गेट की सबसे ऊपरी सीढ़ी पर खड़े एक पुलिसकर्मी ने यात्रियों को लाठी दिखाकर पीछे करने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद एक साधु ने रोष जताते हुए इसे बाबा के भक्तों का अपमान बताया। साधु के गुस्से को देखते हुए आखिरकार पुलिसकर्मी को माफी मांगनी पड़ी।

Chardham Yatra, police scuffle with devotees in Kedarnath Dham, angry devotees returned
चारधाम यात्रा, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में बीकेटीसी की व्यवस्थाएं पहले ही दिन धड़ाम होती दिखीं। हैरत यह है कि समिति के आला अधिकारी वीआईपी गेट की पहली सीढ़ी से अपने चहेतों को दर्शन कराने के लिए बुलाते नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra, police scuffle with devotees in Kedarnath Dham, angry devotees returned
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, समिति के कुछ कर्मचारी गेट पर मौजूद यात्रियों के साथ धक्कामुक्की करते दिखे। मंदिर समिति के जिन लोगों को बेहतर व्यवस्था का खाका बनाना था, वे भी सीढ़ी पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: ब्रह्म मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, आस्था का उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
Chardham Yatra, police scuffle with devotees in Kedarnath Dham, angry devotees returned
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

कपाटोद्घाटन पर वीआईपी गेट पर जो हालात हुए थे, उन्हें नियंत्रित करने के लिए ऐसा मजबूरी में करना पड़ा। हमारा कोई उद्देश्य नहीं है कि किसी की भावना को आहत करें। लेकिन उन हालतों में जिस तरह से भीड़ उमड़ी, उसमें कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। यात्रियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पुलिस कृतसंकल्प है। भक्तों से विनम्र निवेदन है कि धैर्य एवं संयम के साथ केदारनाथ में बाबा जी के दर्शन करें।
- आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed