फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब शादी के लिए कुंवारों को करना होगा लंबा इंतजार, पीछे है यह कारण

Thu, 05 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
chaturmas 2018 auspicious work will stop
lord vishnu (demo pic)

23 जुलाई के बाद शादी के इच्छुक कुंवारों को चार माह का इंतजार करना होगा। 23 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के कारण सभी मांगलिक कार्य रुक जांएगे। जिस कारण विवाह संस्कार, जातकर्म संस्कार और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य रुक जाते हैं।


 

chaturmas 2018 auspicious work will stop
डेमो - फोटो : डेमो
पंडित विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि चातुर्मास 23 जुलाई से 19 नवंबर 2018 तक रहेंगे। तब तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। मान्यता के अनुसार विवाह के समय भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पूजा की जाती है।
chaturmas 2018 auspicious work will stop
lord vishnu
23 जुलाई 2018 को देवशयनी एकादशी है। इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। इसलिए वैवाहिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे। चार माह बाद 19 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवोत्थानी एकादशी मनाई जाएगी। जिसके बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaturmas 2018 auspicious work will stop
जैन साधु
जैन एवं बौद्ध समाज में चातुर्मास का विशेष महत्व है। इस दौरान इन समाजों के मुनि भ्रमण नहीं करते एक ही स्थान पर रुक जाते हैं और वहीं अपनी पूजा ध्यान करते हैं। चातुर्मास में पूजन का विशेष महत्व है। इसी कारण संत जहां होते हैं वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर देते हैं। 

 
विज्ञापन
chaturmas 2018 auspicious work will stop
buddha - फोटो : buddha
चातुर्मास में फर्श पर सोना और सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना और अधिकतर समय मौन रहना शुभ माना जाता है। साधुओं के इसके लिए कठोर नियम होते हैं। उन्हें दिन में केवल एक ही बार भोजन करना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed