फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMA पासिंग आउट परेड के दौरान सामने आई सुरक्षा में बड़ी चूक

Sat, 10 Dec 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
chopper fly over during IMA pasing out parade
पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते कैडेट्स - फोटो : AmarUjala

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। पासिंग आउट परेड के दौरान पर रिव्यूइंग ऑफिसर (RO) उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान आईएमए के ऊपर से एक प्राइवेट चॉपर कई बार गुजरा। आईएमए कमांडेंट ने मामले की जांच की बात कही है।

chopper fly over during IMA pasing out parade
पासिंग आउट परेड - फोटो : AmarUjala

आज शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के चलते आईएमए क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया था। इस दौरान केवल सेना के चॉपर को ही उड़ने की अनुमति थी।

chopper fly over during IMA pasing out parade
परेड की सलामी लेते उप सेना प्रमुख ले. जनरल एनपीएस हीरा - फोटो : AmarUjala

सुबह मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। आरओ उपसेना प्रमुख ले. जनरल एनपीएस हीरा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद जब आरओ जेंटलमैन कैडेट्स युवा सैन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे तभी एक प्राइवेट चॉपर ऊपर से गुजरा। चॉपर को देखते ही सभी सकते में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
chopper fly over during IMA pasing out parade
पासिंग आउट परेड

गौरतलब है कि परेड के दौरान सेना के हेलॉकॉप्टर कैडेट्स के अंतिम पग भरते ही उन पर पुष्प वर्षा करते हैं। ऐसे में दूसरे हेलीकॉप्टर का वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं। इसके साथ भारतीय सैन्य अकादमी को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
chopper fly over during IMA pasing out parade
पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते कैडेट्स - फोटो : AmarUjala

वहीं घटना पर आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल एस के नेगी ने कहा कि ये न तो आईएमए का चॉपर था और न हीं सेना का। नो फ्लाइंग में चॉपर के घुसने की जांच कराई जाएगी। हालांकि उन्होंने किसी तरह के खतरे से इनकार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed