{"_id":"5d73ac5b8ebc3e0172325b77","slug":"cloudburst-caused-havoc-in-tharali-debris-filled-in-the-village-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बादल फटने से थराली में मची तबाही, नाले उफान पर आए, गांव में भरा मलबा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बादल फटने से थराली में मची तबाही, नाले उफान पर आए, गांव में भरा मलबा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:08 PM IST
सार
- गदेरे उफान पर आए, भारी मलबे की चपेट में महिलाओं को परिजनों ने आनन-फानन में निकाला
- तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चमोली के थराली क्षेत्र के पिंडरघाटी स्थित गुड़म गांव के जंगल में शनिवार तड़के बादल फटने से गुड़म, थाला, लोल्टी गांवों में भारी तबाही हुई। गदेरों (नाले) के उफान पर आने से गांव में मलबा भर गया। इस दौरान दो महिलाएं मलबे की चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों महिलाओं को खींचकर मलबे से बाहर निकाला।
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गुड़म स्टेट में दो मकान और दो गौशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गौशाला दबने से 10 मवेशी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर लोगों को राहत पहुंचाई। शनिवार सुबह करीब तीन बजे बादल फटने से पिंडरघाटी के कई गुड़म, थाला, लोल्टी गांवों में मलबा घुस गया, जिसने घरों में भारी तबाही मचाई। पिंडरघाटी में शुक्रवार रात से ही हो रही भारी बारिश से अनहोनी के चलते ग्रामीण पहले ही अपने घरों से बाहर निकल गए थे।
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
गुड़म गांव के प्रभावित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुड़म गांव के ऊपरी भाग के जंगल में तेज गर्जना के साथ बादल फटा। भयंकर उफान के साथ गदेरे से गांव में मलबा आ गया। अंधेरे में मलबा आते ही पहले से अपने घरों से बाहर रह रहे ग्रामीण जान बचाने के लिए भागने लगे। तभी देबुली देवी और लीला देवी मलबे की चपेट में आ गई। आनन-फानन में किसी तरह दोनों महिलाओं को उनके परिजनों ने खींचकर मलबे से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए। गांव में दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही उनमें बंधे मवेशी मलबे में दब गए। किसी तरह मलबा हटाकर ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं को जिंदा बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, पटवारी विनोद कुमार, सहित थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला पुलिस, एसडीआरएफ टीम के साथ गुड़म गांव पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से 10 पशुओं को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन सभी पशु चोटिल हैं। साथ ही 12 से ज्यादा घरों में मलबा घुसने से ग्रामीणों का लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कई नाली कृषि भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। भारी बारिश से अल्मोड़ा-ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग घनियाल धार से लेकर नासिर बाजार तक क्षतिग्रस्त है। थाला और लोल्टी में गदेरे का उफान सड़क पर आ गया और सड़क को बहा ले गया। वहीं, लोल्टी में भी कई घरों में मलबा आया है। सैकड़ों पेड़ गदेरे में बह गए। जबकि तलवाड़ी खालसा में पुलिया बह गई और भारी भूस्खलन होने से लोग दहशत में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।