फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ी रीति रिवाज से होगी क्रिकेटर मनीष पांडे और अश्रिता की शादी, मुंबई में लेंगे सात फेरे

Sun, 13 Oct 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Manish Pandey and Actress Ashrita Shetty Marriage with Pahadi Tradition

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली की तरह उनकी दुल्हन का उत्तराखंड कनेक्शन नहीं है लेकिन विराट की अनुष्का की तरह उनकी दुल्हन का फिल्म कनेक्शन जरूर है। 

Cricketer Manish Pandey and Actress Ashrita Shetty Marriage with Pahadi Tradition

जीवन संगीनी के रूप में उन्होंने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अश्रिता सेट्टी को चुना है। शादी की तारीख भी तय हो गई और जानकारी मिली है कि 2 दिसंबर को मुंबई में विवाह कुमाऊंनी और दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के तहत होगा। 

Cricketer Manish Pandey and Actress Ashrita Shetty Marriage with Pahadi Tradition

30 साल के मनीष पांडे की दुल्हन अश्रिता 26 साल की हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे मनीष वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम के सदस्य थे। आईपीएल में सबसे पहले शतक ठोकने वाले मनीष भारतीय दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ टी-20 मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Manish Pandey and Actress Ashrita Shetty Marriage with Pahadi Tradition

वहीं पांच से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अश्रिता भी दक्षिण भारतीय सिने जगत का बड़ा चेहरा बन चुकीं हैं। बागेश्वर जिले के दोफाड़ क्षेत्र के राजस्व ग्राम भीड़ी के ग्राम पंचायत मटियोली निवासी मनीष की शादी में देश- विदेश के खिलाड़ियों के साथ ही घनिष्ठ मित्र और रिश्तेदारों को ही शामिल होने का मौका मिलेगा। यही वजह है गांव के कम ही लोगों को शादी की तारीख के बारे में पता है। 

विज्ञापन
Cricketer Manish Pandey and Actress Ashrita Shetty Marriage with Pahadi Tradition
- फोटो : सोशल मीडिया

गांव के बुजुर्ग शादी की बात से पूरी तरह अंजान हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने मनीष की शादी की खबर पर खुशी जताई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अगली बार जब मनीष या उनके माता-पिता गांव आएंगे तो शादी का जश्न उनके साथ जरूर मनाएंगे।  मनीष के चाचा माधवानंद पांडे ने बताया कि मनीष का जन्म रानीखेत में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed