सब्सक्राइब करें

BJP नेता की हत्या: सांप्रदायिक हिंसा भड़की, घरों में लगाई आग; पथराव-बुलडोजर और हाईवे जाम, जानें क्या-क्या हुआ?

अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 14 Jun 2026 09:09 PM IST
सार

Dehradun BJP leader Murder Violence: बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आगजनी, पथराव के साथ ही हिंसा में बदल गया।

विज्ञापन
Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates
देहरादून में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चली।



इसके बाद शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी को तैनात कर दिया। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं।

बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उसके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया।

BJP Leader Murder: 'मेरा लाल तो चला गया, अब किसी माता की गोद न हो सूनी', नहीं थम रहे मां की आंखों से आंसू

Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates
भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौत की खबर से क्षेत्र में भारी आक्रोश
आरोप है कि विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates
आरोपी के घर में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग गांव में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी। हालात पर नियंत्रण पाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद गांव से भागे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटा दिया। घटना के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates
पुलिस पर पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्यारोपियों के घर और दुकानों पर चला बुलडोजर
डीएम के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हत्यारोपियों के घर और दुकानों में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान हत्यारोपियों का घर और दो दुकानों को पूरी तरह गिरा दिया गया। गांव से बाहर आम के बगीचों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। पुलिस और आईटीबीपी ने गांव में फ्लैगमार्च किया।

विज्ञापन
Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates
भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

12 नामजद समेत 40 के खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में 12 नामजद आरोपियों समेत चालीस लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वालों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed