{"_id":"6a2ebfdcda808ae0d60c58cb","slug":"vikas-nagar-bjp-leader-murder-mother-continuously-crying-badly-for-her-son-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP Leader Murder: 'मेरा लाल तो चला गया, अब किसी माता की गोद न हो सूनी', नहीं थम रहे मां की आंखों से आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Leader Murder: 'मेरा लाल तो चला गया, अब किसी माता की गोद न हो सूनी', नहीं थम रहे मां की आंखों से आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:25 PM IST
सार
सहसपुर में हुई भाजपा नेता की हत्या के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कह रही हैं कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद उनके लाल को मौत की दहलीज तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां दयावती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बेटे को याद करते हुए वह बार-बार यही कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता था कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद उनके लाल को मौत की दहलीज तक पहुंचा देगा। पूरे परिवार के सामने अब भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।
बेटे की हत्या से आहत मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दयावती ने कहा कि उनका बेटा किसी लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ता था और हमेशा अपने काम से मतलब रखता था। पूरे गांव में उसका किसी से कोई बैर नहीं था और न ही कभी किसी से कहासुनी हुई।
3 of 5
आरोपी के घर में आग लगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हथौड़े से हमला कर उनके बेटे की जान ले ली। उन्होंने कहा कि विनोद अपने पीछे पत्नी, एक नाबालिग बेटे और बेटी को छोड़ गया है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। यह दर्द परिवार को जीवनभर सालता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलखती मां ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका लाल तो वापस नहीं आ सकता लेकिन किसी दूसरी मां को यह दर्द न सहना पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा नेता की हत्या के बाद आरोपी के घर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए और उनकी अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जाना चाहिए ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों को कड़ा संदेश मिल सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।