देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल को उसकी बार डांसर प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पांच साल सिलीगुड़ी में पोस्टिंग पूरी करने के बाद जब लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय देहरादून आया तो उसकी हरकतें ठीक नहीं थी। शुरुआत में ही पत्नी को उस पर शक होने लगा था।
प्यार...धोखा और खूनी अंजाम: पत्नी को हुआ शक तो गाड़ी पर लगाया जीपीएस, फिर फौजी ने प्रेमिका को लगा दिया ठिकाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीपीएस ने खोला अवैध संबंधों का राज
कभी किसी काम का बहाना बनाता तो कभी शहर से बाहर जाने की बात करता था। उसकी इन हरकतों के चलते ही पत्नी को शक हो गया। एक दिन जब वह बिना गाड़ी के ड्यूटी पर गया तो पत्नी ने एक मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी में जीपीएस लगवा दिया। पत्नी ने इस जीपीएस को अपने फोन से कनेक्ट कर लिया और उस पर सीधे नजर रखने लगी। अब जब भी वह बाहर जाता और घर पर आकर कहीं जाने की बात कहता तो पत्नी सारी सच्चाई उसके सामने बता देती थी।
पत्नी ने रंगे हाथ था पकड़ा
इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़े होने लगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक दिन पत्नी को पता चल गया कि वह एक युवती से मिलने के लिए क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में जाता है। पत्नी ने पीछा कर उसे एक बार पकड़ भी लिया। तब उसने माफी मांगी और मामले को दबाने की कोशिश की। बात ज्यादा बढ़ी तो उपाध्याय ने श्रेया को ही ठिकाने लगा दिया। उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद से पत्नी सदमे में बताई जा रही है।
तीन सितंबर को दिलाया था श्रेया को फ्रॉक
जो फ्रॉक श्रेया ने पहना था पुलिस ने उस कंपनी के शोरूम में भी पड़ताल की थी। इस तरह के आठ फ्रॉक इस शोरूम से बेचे गए थे। इस बीच पता चला कि उपाध्याय ने श्रेया को यह फ्रॉक राजपुर रोड स्थित इस शोरूम से गत तीन सितंबर को दिलाया था। इसकी वहां पर सीसीटीवी कैमरों में पुष्टि भी हुई है।
नेपाल दूतावास को दी जाएगी श्रेया की सूचना
श्रेया के घरवालों के बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि इसके लिए पुलिस नेपाली दूतावास से संपर्क कर रही है। दूतावास के माध्यम से ही उसके पते को तस्दीक किया जाएगा। जल्द ही श्रेया के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी जाएगी।