फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंधों का खूनी अंत: प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर ले गया, दी खौफनाक मौत, फिर मुंह पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

Mon, 11 Sep 2023 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Sep 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Crime News Lieutenant Colonel Done Bar dancer Girlfriend Brutal murder in illicit relationship
प्रेमिका की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस युवती से लेफ्टिनेंट कर्नल के अवैध संबंध थे। करीब चार साल की प्रेम कहानी के बाद अब अब युवती अफसर से पत्नी का हक मांग रही थी।



देहरादून में बार डांसर की हत्या: पत्नी का दर्जा मांग रही थी युवती, लेफ्टिनेंट कर्नल ने सिंदूर के बदले दी मौत

पहले से शादीशुदा अफसर को यह मंजूर न हुआ। आरोपी ने शनिवार रात को युवती को राजपुर रोड पर शराब पिलाई और फिर लॉन्ग ड्राइव पर थानो रोड ले गया। जब युवती नशे में हो गई तो हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने टॉयलेट क्लीनर उसके मुंह पर डाल दिया। इसके बाद शव पास के कच्चे नाले में फेंक दिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Dehradun Crime News Lieutenant Colonel Done Bar dancer Girlfriend Brutal murder in illicit relationship
युवती की लाश मिली - फोटो : amar ujala

पूछताछ में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि वह 2020 में सिलिगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। उस वक्त वह वहां पर एक बार में गया था। वहां श्रेया बार डांसर थी। उसी वक्त उसका दिल श्रेया पर आ गया। श्रेया से वह मिलने जुलने लगा और दोनों के बीच संबंध हो गए। गत जुलाई में उसका ट्रांसफर देहरादून हो गया तो उसने श्रेया को भी यहां बुला लिया।

Dehradun Crime News Lieutenant Colonel Done Bar dancer Girlfriend Brutal murder in illicit relationship
थानों मार्ग के पास मिला लड़की शव - फोटो : amar ujala

पहले उसने होटल में कमरा दिलाया, लेकिन यहां पर ज्यादा महंगा पड़ रहा था। उसकी तैनाती क्लेमेंटटाउन कैंट में हो गई। इसी क्षेत्र में उसने श्रेया को भी एक फ्लैट किराये पर दिला दिया। यहां वह अक्सर आता जाता रहता था। कुछ दिनों से श्रेया उससे पत्नी का हक मांग रही थी। श्रेया उससे लगातार खर्च के लिए पैसे मांग रही थी। उसकी इन हरकतों का पता पत्नी को भी चल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Crime News Lieutenant Colonel Done Bar dancer Girlfriend Brutal murder in illicit relationship
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : amar ujala

वह लगातार उसे फोन पर गालियां देती थी और कहती थी कि वह उससे शादी कर ले। लेकिन, उसके घर में उसका डेढ़ साल का बेटा है और पत्नी है। ऐसे में वह इससे के लिए बिल्कुल राजी नहीं था। वह शराब भी मंगाती थी। गत शनिवार को उपाध्याय ने श्रेया को फोन किया और राजपुर रोड चलने के लिए बुलाया। यहां उन्होंने एक बार में बीयर पी।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Lieutenant Colonel Done Bar dancer Girlfriend Brutal murder in illicit relationship
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

श्रेया ने ज्यादा तो उपाध्याय ने कम ही बीयर पी थी ताकि वह होश में रह सके। इसके बाद वह उसे लॉन्ग ड्राइव पर रायपुर थानो मार्ग पर ले गया। यहां फिर से एक बियर श्रेया को पिला दी। श्रेया बहुत नशे में हो गई और वहीं गाड़ी में संबंध बनाने के लिए कहने लगी। आगे गाड़ी का रास्ता खत्म हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed