फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंदूर ने ही किया दूर: पानी के शोर में दब गईं युवती की चीखें, कपड़ों ने बयां की बर्बरता की दास्तां

Mon, 11 Sep 2023 03:59 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Sep 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg Sexual harassment
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : amar ujala

रायपुर क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव थानो मार्ग से सिरवालगढ़ जाने वाले रास्ते के किनारे नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। युवती के माथे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के गहरे निशान हैं। यह निशान किसी भारी हथियार या पत्थर से वार के भी हो सकते हैं। उसके कपड़ों की स्थिति देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

हत्यारे के वार से युवती चीखी भी होगी तो उसकी चीख पानी के शोर में दबकर रह गई। लोगों के अनुसार रात के सन्नाटे में इस संकरे नाले से पानी गुजरने की आवाज इतनी तेज होती है कि कुछ दूरी पर खड़े लोगों की आवाज भी एक दूसरे को नहीं जाती है।

रातभर बारिश भी होती रही, जिससे इस रास्ते पर आवाजाही शाम के वक्त ही बंद हो गई। यही कारण है कि घटनास्थल के आसपास के मकान में रहने वाले लोगों को इस घटना का पता नहीं चला। सुबह के वक्त जब लोग अपने घरों से निकले तो युवती की लाश मिली। इसके बाद यह खबर आसपास के इलाके में फैल गई।

 

Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg Sexual harassment
युवती की लाश मिली - फोटो : amar ujala

थानों रोड से सिलवारगढ़ को जाने वाले रास्ते पर करीब 200 मीटर दूर पर ही यह घटनास्थल है। इससे आगे कुछ दूरी तक ही चौपहिया वाहनों की आवाजाही होती है। गांव में पहुंचने के लिए इससे आगे का रास्ता पैदल ही तय करना होता है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वे सब रात में करीब साढ़े दस या अधिक से अधिक 11 बजे तक सो जाते हैं।

रात में 11 बजे तक इस मार्ग पर आवाजाही रहती है। लेकिन, शनिवार रात में बारिश हो रही थी। ऐसे में शाम से ही लोग अपने घरों से नहीं निकले। जिस नाले में युवती की लाश मिली वह कच्चा नाला है। इसमें हमेशा पानी बहता रहता है। काफी ऊंचाई से पानी आने के कारण इसकी आवाज बहुत तेज रहती है। रात में बारिश से पानी सामान्य दिनों से ज्यादा था। ऐसे में यह आवाज भी अन्य दिनों से ज्यादा थी।
 

Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg Sexual harassment
थानों मार्ग के पास मिला लड़की शव - फोटो : amar ujala

देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।  मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg Sexual harassment
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।  रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया। 


ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
 

विज्ञापन
Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg Sexual harassment
पुलिस - फोटो : amar ujala

लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed