{"_id":"5b9a9a9a867a557eb20620e8","slug":"dehradun-girl-play-shraddha-kapoor-childhood-role-in-batti-gul-meter-chalu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में शाहिद-श्रद्धा और यामी ही नहीं, बेहद अहम किरदार में नजर आएंगी ये नन्ही परी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में शाहिद-श्रद्धा और यामी ही नहीं, बेहद अहम किरदार में नजर आएंगी ये नन्ही परी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में ये नन्ही परी भी शाहिद के साथ बेहद अहम किरदार में नजर आएंगी। क्या आप जानते हैं इनके बारे में? नहीं तो यहां जानिए...
2 of 5
Swarnim Sethi
अगले हफ्ते रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में दून की 12 वर्षीय स्वर्णिम सेठी नजर आएंगी। स्वर्णिम राजपुर रोड स्थित सेंट जोजेफ्स स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं।
3 of 5
shraddha kapoor
बृहस्पतिवार को बलवीर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए स्वर्णिम ने बताया कि फिल्म में वह श्रद्धा के बचपन का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनकी आदर्श हैं। वह सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid and Shraddha Kapoor
उनकी मां ज्योति ने बताया कि स्वर्णिम का बचपन से ही फिल्मों में काम करने का सपना था। वह अपने किरदार की तरह ही नटखट है। उन्होंने बताया कि स्वर्णिम शीशे के आगे खड़ी होकर अक्सर फिल्मी सितारों की एक्टिंग करती है। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Batti Gul Meter Chalu
बता दें कि, श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग बीते नौ फरवरी को नई टिहरी से शुरू हुई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म के मुहुर्त का शुभारंभ किया था। फिल्म पडिय़ार हाउस, सरताज अली के घर, होटल मधुबन, जिला न्यायालय, बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी झील, कलक्ट्रेट, वन चेतना केंद्र, छमुंड, गीता भवन आदि क्षेत्रों में शूट की गई। इसके साथ ही देहरादून और ऋषिकेश में भी शूटिंग हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।