बॉलीवुड की सबसे मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ को सुरों की तान सिखाने वाले दून के बिशन आजाद मुफलिसी में दिन काट रहे हैं। बिशन आजाद ने पहली बार नेहा कक्कड़ को एक जागरण में माइक थमाकर संगीत की दुनिया में कदम रखने का मौका दिया था। इसकी एक तस्वीर कुछ दिन पहले नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थी। मोती बाजार में एक टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर 75 वर्षीय बिशन आजाद ने बताया कि करीब 25 साल पहले वह जागरण पार्टी में भजन गायन करते थे, जिसमें अक्सर नेहा कक्कड़ के माता पिता भी जाया करते थे। वहीं, बिशन के पड़ोसी आशीष सक्सेना ने बताया कि एक जागरण में बिशन ने नेहा कक्कड़ को गाने का मौका दिया था। चार मई को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में गायिका नेहा कक्कड़ के साथ बिशन आजाद हैं।
देहरादून : मुफलिसी में दिन काट रहे हैं नेहा कक्कड़ के पहले गुरू, टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 May 2021 02:53 PM IST
सार
बिशन आजाद ने जागरण में पहली बार नेहा को थमाया था माइक, देहरादून के मोती बाजार में टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं बिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन