फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DGMO बनकर पहली बार अपने गांव पहुंचा उत्तराखंड का लाल, जगह-जगह स्वागत

Thu, 12 Jan 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jan 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
dgmo anil kumar bhatt in his village tehri garhwal.
ak bhatt - फोटो : AmarUjala

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट पहली बार अपने गांव पहुंचे हैं। वे यहां घंडियाल धार गांव में एक सप्ताह चलने वाली जात पूजा में शामिल होंगे।

dgmo anil kumar bhatt in his village tehri garhwal.
AK Bhatt - फोटो : AmarUjala

देश के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट सुबह करीब साढ़े दस बजे उत्तराखंड के कीर्तिनगर पहुंचे। यहां से वे कार से टिहरी गढ़वाल स्थित अपने गांव खतवाड़ में होने वाले घंटाकर्ण मेले में भाग लेने रवाना हो गए। उनके आने की सूचना से गांव में उल्लास का माहौल है। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।

dgmo anil kumar bhatt in his village tehri garhwal.
AK Bhatt - फोटो : AmarUjala

गौरतलब है कि भट्ट का परिवार मसूरी में जाकर बस गया था और उनका बचपन वहीं बीता है लेकिन वे इष्ट देवता की पूजा करने खतवाड़ स्थित अपने गांव आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dgmo anil kumar bhatt in his village tehri garhwal.
AK Bhatt - फोटो : AmarUjala

घंटाकर्ण देवता मंदिर के प्रधान पुजारी और डीजीएमओ एके भट्ट के ममेरे भाई डीपी जोशी ने बताया कि आठ जनवरी से शुरू हुई घंटाकर्ण देवता की अर्द्धकुंभीय पूजा में शामिल होंगे। ले. जनरल एके भट्ट ने स्थानीय बोली में बात की और लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
dgmo anil kumar bhatt in his village tehri garhwal.
AK Bhatt - फोटो : AmarUjala
चूंकि डीजीएमओ बनने के बाद एके भट्ट पहली बार गांव पहुंचे हैं।  लिहाजा उनके लिए एक छोटे से अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया और मंगल की कामना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed