{"_id":"6843ce9617ffb33fa102de88","slug":"eid-ul-adha-2025-bakrid-festival-muslim-community-people-offered-morning-namaz-uttarakhand-news-in-hindi-2025-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ईद-उल-अजहा...अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ईद-उल-अजहा...अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:18 AM IST
सार
ईद-उल-अजहा का पर्व उत्तराखंड में भी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
1 of 5
ईद-उल-अजहा पर देहरादून में अदा की गई सुबह की नमाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। ज्वालापुर क्षेत्र और देहात में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। नगर निगम की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।
हरिद्वार में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 9 बजे ज्वालापुर की ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।। इसके अलावा ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की गई।
इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं।
2 of 5
ईद-उल-अजहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं देहरादून में चकराता रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दिया।
3 of 5
ईद-उल-अजहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मौके पर नगर निगम ने सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की। उधर श्रीनगर गढ़वाल में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईद-उल-अजहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। नगर के प्रमुख ईदगाहों में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।