फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: आंधी-बारिश से होर्डिंग उड़े, बिजली गुल, अंधेरे में डूबा शहर

Wed, 07 Jun 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jun 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
electricity off due to heavy rain in uttarakhand
rain

मौसम के बदले मिजाज के चलते देर शाम आई आंधी-बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी, वहीं तेज आंधी के चलते सीएम आवास के पास, क्लेमेंटाउन थाने के पास, पुरकुल और रायपुर रोड पर हाइटेंशन लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। 

electricity off due to heavy rain in uttarakhand
rain

गनीमत रही कि हाइटेंशन लाइनों के ऊपर पेड़ों के गिर जाने से कोई बड़ा हादसा नही हुआ। बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर रोड पर हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर जाने से जहां इस इलाके के दर्जन भर मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई वहीं यातायात बाधित हो गया। घंटाघर से लेकर रायपुर जाने वाले रोड पर जबरदस्त जाम लग गया जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए।

electricity off due to heavy rain in uttarakhand
rain

 घंटों की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे यातायात बहाल कराया। इसके अलावा लक्ष्मण चौक, खुड़बुडा मोहल्ला, कांवली रोड, तिलक रोड, किशन नगर, राजेंद्र नगर, कौलागढ़ गांव, चुक्खुवाला, तहसील चौक, मोती  बाजार, झंडा बाजार, जीएमएस रोड, बंजारावाला, ब्राहमणवाला, चमनपुरी, बल्लूपुर, बल्लीवाला, ईसी रोड  समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
electricity off due to heavy rain in uttarakhand
rain

बारिश के दौरान कई इलाकों में जंफर उड़ जाने से मुसीबत और बढ़ गई। बारिश के चलते लाइनमैनों को मरम्मत करने में खासी मुसीबत आयी। बारिश थमने के बाद कुछ इलाकों में तो आपूर्ति बहाल कर दी गई। जबकि कई इलाकों में देर रात तक आपूर्ति बहाल नही की जा सकी। 

विज्ञापन
electricity off due to heavy rain in uttarakhand
rain

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि बारिश थमने के साथ ही ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। जहां पर पेड़ हाइटेंशन लाइनों पर गिरे वहां देर रात तक मरम्मत का काम जारी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed