फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेसी नेता हरीश रावत और सीएम त्रिवेंद्र में फेसबुक पर छिड़ी 'जंग', एक दूसरे पर किए तीखे वार

Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Facebook war between congress leader harish rawat and trivendra singh rawat
हरीश रावत/सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मतदान के बाद सियासी हलकों में छाई खामोशी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट से टूट गई। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हरीश रावत ने तल्ख टिप्पणी की है। वहीं, इसका जवाब देने में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जरा भी देर नहीं की। सीएम त्रिवेंद्र ने अपनी फेसबुक वॉल से हरीश रावत पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने हरीश को 2017 के चुनाव नतीजों की याद दिलाई। वह यह कहने से भी नहीं चूके कि हरीश को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी विश्वास नहीं है।

Facebook war between congress leader harish rawat and trivendra singh rawat
हरीश रावत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोमवार को फेसबुक के जरिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तल्ख टिप्पणी की। अपनी पोस्ट में हरीश ने सीएम त्रिवेंद्र पर सीधे हमले किए। वह सीएम से यह सवाल करने से भी नहीं चूके कि क्या आपके नाम और काम पर किसी ने वोट मांगा है? रावत और भी बहुत कुछ लिख गए। अपनी पोस्ट का समापन उन्होंने यह लिखकर किया... खैर, भगवान ने चाहा, तो आपका घमंड जल्द ही टूट जाएगा।

Facebook war between congress leader harish rawat and trivendra singh rawat
हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
यह लिखा हरीश रावत ने
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को मेरी चुनावी हारें गिनाने का बड़ा शौक है। मुख्यमंत्री जी, गिरते हैं, शह सवार ही मैदान-ए-जंग में। मुझे हराने वाले लोगों को आज याद नहीं है, हारने वाला हरीश रावत आज भी लोगों की जुबां में जिंदा है। मेरी शुभकामना है कि आप 2022 का चुनाव भेंटे, मगर याद रखना आप रिकार्ड बुक में जिंदा रहेंगे, मैं इसके बाद भी लोगों की भावना और जुबां में जिंदा रहूंगा। रहा सवाल इस बार के चुनाव का, क्या आप कहीं चुनाव में थे। क्या आपके नाम व काम पर किसी ने वोट मांगा। हरीश रावत भूतपूर्व मुख्यमंत्री इस चुनाव में भी मतदाताओं के मध्य जिंदा था, उसके काम की, उसकी सोच की चर्चा हो रही थी। खैर, भगवान ने चाहा तो आपका घमंड जल्दी टूट जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook war between congress leader harish rawat and trivendra singh rawat
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की फेसबुक पर तल्ख टिप्पणी का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उसी अंदाज में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर पूर्व सीएम हरीश रावत को संबोधित पोस्ट में कहा कि आप लोगों की जुबां पर जिंदा हैं, लेकिन किन कामों के लिए जिंदा हैं, इसका अहसास आपको जनता 2017 के चुनाव में करवा चुकी है। सीएम त्रिवेंद्र हरीश रावत के बहाने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।

विज्ञापन
Facebook war between congress leader harish rawat and trivendra singh rawat
सीएम त्रिवेंद्र की फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

यह लिखा त्रिवेंद्र रावत ने
- चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लोकतंत्र में जिताना व हराना जनता के हाथ में है। मैं समझ सकता हूं कि आप पर चुनाव का बहुत दबाव रहा होगा, इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने प्रदेश के करीब-करीब हर कोने में 15 दिन में 60 जनसभाएं की और हर जगह जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मुझे और मेरी पार्टी को मिला। जहां तक बात अहंकार की है, तो आप मुझे इस बात का जवाब दीजिए कि अहंकारी कौन है, अति आत्मविश्वास से कौन लबरेज था और ये बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि आपने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में रैली करने तक के लिए नहीं बुलाया। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आपका इतना अविश्वास क्यों है। इसको मैं आपका अति आत्मविश्वास कहूं या अहंकार। बहरहाल आप भी यह मान चुके हो कि आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता। जहां तक बात भेंट करने की है, वो हमेशा करते रहेंगे। जहां तक मेरी सरकार के कामों का सवाल है उसका आंकलन भी जनता जनार्दन करेगी। आपकी बेचैनी मैं समझ सकता हूँ। खैर भगवान से मैं आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed