फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण आग ने पल भर में घर-दुकान से लेकर सारी जमा पूंजी कर दी तबाह, सदमे में आया परिवार, तस्वीरें...

Thu, 02 May 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Fire Broke out in House and shop destroyed everything Money in almora summers 2019
अल्मोड़ा में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा मासी में भीषण आग लगने से एक भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया है। भवन में गोविंद सिंह की दो दुकानें भी थीं, जबकि दुकान के ऊपरी मंजिल में उनका परिवार रहता था। इस अग्निकांड में दुकान का सामान, घर में रखे जेवरात, नकदी सहित सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए हैं। 

Fire Broke out in House and shop destroyed everything Money in almora summers 2019
अल्मोड़ा में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

भवन स्वामी का दावा है कि आगजनी में उन्हें करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के बाद बेघर हुआ परिवार सदमे में है। एसडीएम आरके पांडे ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है अलबत्ता शार्ट सर्किट का अनुमान लगाया जा रहा है। 

Fire Broke out in House and shop destroyed everything Money in almora summers 2019
अल्मोड़ा में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मासी में गोविंद सिंह पुत्र स्व. गंगासिंह की हार्डवेयर, कॉस्मेटिक और मोबाइल की दो दुकानें थीं। उनका परिवार दुकान के ऊपरी मंजिल में रहता था। मंगलवार देर रात करीब बारह बजे उनके दुकान में आग लग गई जो पूरे भवन में फैल गई। इस मकान के ठीक सामने रहने वाले नवीन मासीवाल ने मकान को आग की लपटों से घिरा देखकर शोर मचाते हुए सभी लोगों को जगाया। इसी बीच, करीब एक बजे दुकान के ऊपर सोये गोविंद सिंह, उनकी पत्नी नीता देवी और बेटा मोहित भी जाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Broke out in House and shop destroyed everything Money in almora summers 2019
अल्मोड़ा में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

इस समय तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पूरा परिवार मुश्किल से बाहर निकले। उन्हें जरूरी कागजात, नकदी और जेवरात लाने का मौका भी नहीं मिला।  जल संस्थान के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तड़के चार 4 बजे रानीखेत से अग्निशमन का वाहन भी पहुंच गया था। सभी के सामूहिक प्रयासों से आग को अन्य मकानों तक फैलने से रोका गया परंतु गोविंद सिंह के मकान को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम आरके पांडे ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
Fire Broke out in House and shop destroyed everything Money in almora summers 2019
अल्मोड़ा में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

भीषण आग के कारण गोविंद सिंह के परिजन किसी तरह बच गए, लेकिन उनका पूरा सामान राख हो गया। वे रात के कपड़ों में ही बाहर को भागे। यदि घटना की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिलती तो उनकी जान भी जा सकती थी। परिजनों को सुबह निकटवर्ती लोगों ने उन्हें पहनने के लिए कपड़े आदि दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed