जब विराट और अनुष्का की सगाई के लिए पहुंच गए थे अमिताभ और अंबानी, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने करीब एक सप्ताह छुट्टियां बिताई थीं। वे दोनों बाबा अनंत के आश्रम में आए थे। इसके बाद वे आनंदा होटल में रुके थे। इसके बात चर्चा शुरू हो गई कि इसी होटल में पारिवारिकजनों के साथ दोनों सगाई के लिए आए हैं। इस बात और हवा तब लग गई जब एक के बाद एक कई स्टार मुंबई से होटल आनंदा पहुंचने शुरू हो गए।
इनमें बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ, उनकी पत्नी जया बच्चन, अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी शामिल थे। इसके अलावा उनकी मां भी उस दौरान उत्तराखंड में ही थीं। इसके बाद चर्चा उठी की अनुष्का का लहंगा डिजाइन करने मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी आने वाले हैं।
हालांकि, बाद में मीडिया में इस तरह की खबरें आने पर विराट कोहली ने ट्विटर के माध्यम से अफवाहों को खारिज किया था। तब भी साल का आखिरी महीना था और विराट-अनुष्का ने टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में नववर्ष मनाया था। इसके बाद चर्चा उठी की अनुष्का का लहंगा डिजाइन करने मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी आने वाले हैं।