सब्सक्राइब करें
MI Inning
139/3 (14 ov)
Target: 241
Hardik Pandya 34(18)*
Sherfane Rutherford 10 (6)
Mumbai Indians need 102 runs in 36 remaining balls

कोच वसीम जाफर के इस प्लान से शिखर तक पहुंचेगी उत्तराखंड की क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों के लिए कही ये बात

गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Former Indian cricketer Wasim Jaffer Told his plan for Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

उत्तराखंड सीनियर पुरुष टीम के नए मुख्य कोच वसीम जाफर का कहना है कि उत्तराखंड टीम में अनुभव की कमी है। टीम को शिखर पर पहुंचाना चुनौती से कम नहीं है, लेकिन वह इस चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने साफ किया कि सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करने के लिए कई बड़े फैसले लेने होंगे, जिससे वह कभी पीछे नहीं हटेंगे।

Trending Videos
Former Indian cricketer Wasim Jaffer Told his plan for Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
- फोटो : फाइल फोटो

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में वसीम जाफर ने उत्तराखंड टीम को लेकर अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि उतराखंड टीम को अभी दो साल ही हुए हैं। टीम को बड़े मुकाबले जीतने का अनुभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian cricketer Wasim Jaffer Told his plan for Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
- फोटो : फाइल फोटो

वह अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अनुभव का लाभ टीम को देंगे, जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आ सके। कहा कि वह देहरादून आकर सबसे पहले खिलाड़ियों का खेल करीब से देखेंगे। इसके बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें तैयार करेंगे। कहा कि प्लेइंग इलेवन के चयन में वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। उम्मीद जताई कि सीएयू से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।

Former Indian cricketer Wasim Jaffer Told his plan for Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
- फोटो : फाइल फोटो

जाफर ने कहा कि वह सीएयू से क्रिकेट प्रैक्टिक्स की सुविधाओं में विस्तार करने को कहेंगे। इसमें बेहतर आउटडोर पिच, विकेट तैयार कराए जाएंगे। कहा कि अगर खिलाड़ी को अच्छी सुविधाएं मिलें तो निश्चित रूप से वह रिजल्ट भी देता है।

विज्ञापन
Former Indian cricketer Wasim Jaffer Told his plan for Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
- फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि वह जिलों में होने वाली क्रिकेट लीग देखना चाहते हैं। अगर हालात सामान्य रहे तो वह अगस्त तक देहरादून आने की कोशिश करेंगे। कहा कि वह स्थानीय प्रतिभाओं को तलाशेंगे। उन्हें कैंप में तैयार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed