फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2018: 120 साल बाद बन रहा खास योग, मूर्ति स्थापना कर पूजन करने से मिलेगा सौभाग्य

Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 after 120 years rare coincidence will give fortune
ganesha

ऋद्धि-सिद्धि के दाता गणेश चतुर्थी उत्सव 13 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि 13 सितंबर को ही गुरु स्वाति योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक यह अत्यंत दुर्लभ और शुभ योग करीब 120 वर्ष के बाद बनने जा रहा है।      


 

Ganesh Chaturthi 2018 after 120 years rare coincidence will give fortune
Ganesha

ज्योतिषाचार्य पीयूष भटनागर और संदीप भारद्वाज शास्त्री के अनुसार, इस दिन श्रीगणेश की मूर्ति को प्रतिष्ठापित करना अति शुभ है। इस योग में घर में बने मंदिर में भी मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। इस दिन बृहस्पतिवार होने से यह देवताओं के गुरु का दिन है। इसलिए इस नक्षत्र और वार में  ऋद्घि सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश की स्थापना करने से घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

Ganesh Chaturthi 2018 after 120 years rare coincidence will give fortune
ganesha

उन्होंने बताया कि शुभ नक्षत्र में श्रीगणेश का आगमन सर्वत्र शुभ फल प्रदाता माना गया है। भाद्रपद मास की चतुर्थी पर इस प्रकार का संयोग करीब 120 वर्षों बाद बना है। उन्होंने बताया कि चतुर्थी तिथि के देवता भगवान गणेश हैं, जो  ऋद्घि सिद्धि प्रदान करते हैं। बृहस्पति जिन्हें ज्ञान का प्रदाता माना गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 after 120 years rare coincidence will give fortune
Ganesha

वायु देवता जोमनुष्य में पंच प्राण को संतुलित रखते हैं। इस दृष्टि से ज्ञान बुद्धि का संतुलन कार्य में सिद्धि प्रदान करता है। वहीं, गुरु स्वाति योग में 10 दिवसीय गणेशोत्सव में विधिवत पूजा मनोवांछित फल प्रदान करने वाला रहेगा।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018 after 120 years rare coincidence will give fortune
ganesha meals

पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांगों के मुताबिक चतुर्थी तिथि के दिन गुरु स्वाति संयोग होने से श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना सुख समृद्धि के साथ सर्व सिद्धिदायक भी होती है। इस बारे में प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा का कहना है कि 27 नक्षत्रों में स्वाति नक्षत्र का स्थान 15वां है। इसे शुभ और कार्य सिद्ध नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र के अधिपति देवता वायुदेव होते हैं। इस नक्षत्र के चारों चरण तुला राशि के अंतर्गत आते हैं, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र धन, संपदा, भौतिक वस्तुओं और हीरे का प्रतिनिधि ग्रह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed