फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, बर्फ से लकदक नजारे देखने को भागे सैलानी

Sat, 07 Jan 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चकराता/त्यूनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चकराता/त्यूनी Updated Sat, 07 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in chakrata.
Snowfall in Chakrata - फोटो : NDJoshi/AmarUjala

मौसम की बदली रंगत के बीच उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल चकराता में मौसम का पहला हिमपात हुआ। चकराता छावनी बाजार और आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।

heavy snowfall in chakrata.
Snowfall in Chakrata - फोटो : NDJoshi/AmarUjala

जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों के साथ ही तलहटी में बसे गांव भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। दूर से ही बर्फ से लकदक चोटियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

heavy snowfall in chakrata.
Snowfall in Chakrata - फोटो : SharmanandBijanvan/AmarUjala

शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार की सुबह तक जारी रहा। चकराता छावनी बाजार में सुबह तक डेढ़ से दो फीट तक हिमपात हो चुका था। बर्फबारी के चलते ठंड में भारी इजाफा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in chakrata.
Snowfall in Chakrata - फोटो : NDJoshi/AmarUjala

सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया। लोहारी, लोखंडी, कोटीकनासर, खडंबा की ऊंची पहाड़ियों पर भी सुबह 10 बजे तक बर्फबारी का दौर जारी था। पछवादून में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
heavy snowfall in chakrata.
Snowfall in Chakrata - फोटो : MaheshKumar/AmarUjala

जनजातीय क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों मुंडाली, खड़ंबा, देववन, देवती, बैराटखाई, चुरानी, बुधेर, देववंद, मोल्टा, चांगशील, खादरा, बोगीधार आदि ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed