रविवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। प्रदोष काल में ही अधिकतर जगहों पर होलिकाएं जली। सोमवार को रंगों का त्योहार होली मनाए जाने की पूरी तैयारी है। इस मौके पर मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर अबीर-गुलाल लगाया जाएगा।
शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, तस्वीरों में देखें होली की धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह से ही जगह-जगह होलिका पूजन शुरू हो गया था। लोग डीजे और ढोल की धुन पर नाचने लगे थे। इस मौके पर महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा। पूर्णिमा तिथि 11 मार्च की रात 8.24 बजे से शुरू हो गई थी जो कि 12 मार्च को रात 8.26 मिनट तक रही।
12 मार्च को राहुकाल शाम 4.50 से 6.20 मिनट तक रहा। अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.50 मिनट दोपहर तक था। प्रदोष काल शाम 6.20 मिनट से 8.25 मिनट तक रहा। इस समय अधिकतर जगहों पर होलिका दहन किया गया। प्रदोष काल में जो लोग होलिका दहन नहीं कर पाए उन्होंने रात 8.25 से 10.56 बजे और फिर रात दो बजे से 3.30 बजे तक भी होलिका दहन किया।
आज होली खेलने से पहले मंदिरों में भगवान के टीका लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालु भी इसके लिए तैयार हैं। इस मौके पर मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान को गुलाल के साथ ही गुझिया का भोग लगाया जाएगा।
होली के शुभ अवसर पर आज मौसम भी साथ देने को पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। लिहाजा धूप में होली का मजा दोगुना हो जाएगा। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।