सब्सक्राइब करें

होलिका पूजन कर रही थी महिलाएं, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने कर दिया हमला, मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan 2020: Bees Attack on women During Puja in roorkee
होलिका पूजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुड़की में होलिका दहन स्थल के पास मधुमक्खियों ने पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले को देख महिलाओं में भगदड़ मच गई। इस बीच कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने काट लिया। 

Trending Videos
Holika Dahan 2020: Bees Attack on women During Puja in roorkee
होलिका पूजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला

काफी देर तक होलिका दहन स्थल पर अफरातफरी मची रही। लोगों ने आसपास धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी में एक स्थान पर होलिका लगाई है। सोमवार दोपहर होलिका दहन से पूर्व महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2020: Bees Attack on women During Puja in roorkee
होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला

अचानक इसी बीच मधुमक्खियों का झुंड होलिका दहन स्थल के पास आ गया और पूजा कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले को देख महिलाओं और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। 

Holika Dahan 2020: Bees Attack on women During Puja in roorkee
होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला

महिलाएं और आसपास के लोग घरों और दुकानों में छिपने लगे। इस बीच कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने आसपास धुआं कर मधुमक्खियों को वहां से भगाया। इसके बाद जाकर आसपास के लोगों ने राहत ली और महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Holika Dahan 2020: Bees Attack on women During Puja in roorkee
होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला

रुड़की शहर और आसपास के इलाकों में शाम होते ही कई स्थानों पर होलिका दहन के लिए लोग एकत्रित हुए। होलिका दहन के समय किसी भी तरह के विवाद को रोकने के लिए पुलिस भी तैनान रही।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed