फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी में नकद बिकी करोड़ों की संपत्ति

Tue, 27 Dec 2016 07:53 PM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Dec 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
huge amount of black money invest in uttarakhand
धन

नोटबंदी के बाद उत्तराखंड के धनकुबेरों ने आठ से तीस नवंबर के बीच करोड़ों के कालेधन को कहा ठिकाने लगाया इसका खुलासा हो गया है। आठ से तीस नवंबर के बीच करीब 16 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जमीनों के 15 सौदे नकद में किए। इन सभी सौदों में हजार-पांच सौ के पुराने नोटों से भुगतान किया गया है। यूं तो इस अवधि में जमीनों के कुल 108 ऐसे सौदे हुए हैं, जिनमें प्रत्येक सौदे का मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक है। इन कुल सौदों की कीमत सौ करोड़ रुपये से ज्यादा है। नोटबंदी के बाद कालेधन को प्रॉपर्टी में खपाने की आशंका पर जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच के लिए राज्य सरकार के आदेश पर जुटाए गए आंकड़ों में ये तथ्य सामने आए हैं।

huge amount of black money invest in uttarakhand
money

इनमें जमीनों के तमाम सौदे ऐसे भी हैं, जो मार्केट वैल्यू से कम तो कुछ मार्केट वैल्यू से छह गुना अधिक कीमत पर किए गए हैं। इनमें बेनामी संपत्ति के कई मामले होने की भी आशंका है, जिन पर स्थानीय जांच एजेंसियों के साथ आयकर विभाग की भी नजर है। सीएम हरीश रावत के निर्देश पर नोटबंदी के बाद की अवधि में केवल 50 लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति की खरीद-फरोख्त के आंकड़े ही जुटाए गए हैं, जबकि आयकर विभाग इस अवधि में हर उस सौदे की जांच करेगा, जिसमें दो लाख रुपये से अधिक की नकदी का लेन-देन हुआ होगा।
 

huge amount of black money invest in uttarakhand
जमीन

बीती आठ नवंबर की रात से हजार और पांच सौ के नोटों पर पाबंदी लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ यह व्यवस्था भी की गई थी कि चलन से बाहर हुए नोटों को या तो खातों में जमा किया जाएगा या फिर बैंक इन्हें नए नोटों से बदलेंगे। ऐसा करने के बजाए कई लोगों ने प्रचलन से बाहर किए गए पुराने नोटों को जमीनों के सौदों में खपाना शुरू कर दिया। जमीन खरीद-फरोख्त में पुरानी करेंसी के इस्तेमाल के सर्वाधिक मामले देहरादून के हैं। रुड़की का तो एक मामला ऐसा भी है, जहां लगभग ढाई करोड़ मार्केट वैल्यू की संपत्ति को मात्र साढ़े चार लाख नकद राशि में बेचना दिखाया गया है। बहरहाल, इस प्रकार के ट्रेंड को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें बड़ी संख्या में बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
huge amount of black money invest in uttarakhand
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

गौरतलब है कि करीब पखवाड़ा भर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में हुए पचास लाख से अधिक मूल्य के सौदों की जांच करवाने के निर्देश दिए थे। इसी कवायद के तहत आठ से 30 नवंबर के बीच 108 प्रॉपर्टी खरीद के मामले चिह्नित किए गए हैं। दिसंबर माह में खरीद के मामले अभी आने बाकी हैं। नोटबंदी की अवधि में 50 लाख रुपये मूल्य से कम के भी सौदे बड़ी संख्या में हुए हैं। इनमें भी कई मामले ऐसे हैं, जिनमें नकद भुगतान किया गया है।
 

विज्ञापन
huge amount of black money invest in uttarakhand
income tax department

राज्य सरकार की जांच एजेंसियों ने ऐसे आंकड़े नहीं जुटाए हैं, मगर केंद्रीय जांच एजेंसियां इन्हें जरूर खंगालेंगी। दरअसल, आयकर कानून के मुताबिक ऐसे सभी सौदे जो 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के होते हैं, उसकी जानकारी आयकर विभाग को अनिवार्य रूप से देने का नियम है। मगर हाल ही में एक संशोधन के बाद एक जून से चल और अचल संपत्ति से जुडे़ सभी प्रकार के ऐसे लेन-देन जिनका मूल्य दो लाख रुपये से अधिक हो, उनकी सूचना भी आयकर विभाग को दी जाएगी। ऐसे में इन सभी सौदों पर आयकर का शिकंजा कसना तय है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed