फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल बाद लौटी पत्नी, हैवान पति ने पत्थरों से कुचला, फिर आखिरी सांस तक पानी में डुबोए रखा सिर

Mon, 31 Dec 2018 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Husband Killed wife brutally during she return after eight years in his life
देहरादून में पत्नी की हत्या

आठ साल बाद पहली पत्नी जिंदगी में लौटी तो छुटकारा पाने के लिए पति ने बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। व्यक्ति ने पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया और फिर मौत होने तक उसका सिर पानी में डुबोए रखा। इसके बाद वह शव नदी में फेंककर घर वापस आ गया। महिला के परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी की जांच हुई तो पुलिस के सामने आरोपी ने सारा राज उगल दिया। जांच में पता चला कि महिला के शव का एक माह पहले ही अज्ञात के रूप में अंतिम संस्कार किया जा चुका है। शुरूआती जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Husband Killed wife brutally during she return after eight years in his life
देहरादून में पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को जगड़ गांव थाना धरासू जिला उत्तरकाशी निवासी जयंती प्रसाद नौटियाल ने अपनी बेटी मीना देवी (38) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मीना का विवाह वर्ष 2001 में मधुसूदन जगूड़ी पुत्र सुरेशानंद निवासी ग्राम जोगत पट्टी थाना धरासू जिला उत्तरकाशी के साथ हुआ था। दोनों वर्ष 2010 तक साथ रहे और उन्हें दो बच्चे भी हुए। एक दिन अचानक मधुसूदन बिना बताए गांव छोड़कर चला गया। 

Husband Killed wife brutally during she return after eight years in his life
देहरादून में पत्नी की हत्या

काफी तलाश के बाद पता चला कि मधुसूदन देहरादून में फतेहपुर धर्र्मावाला गांव में रह रहा है। मधुसूदन के बड़े भाई से संपर्क कर उन्होंने 2018 में मीना को बच्चों सहित ग्राम फतेहपुर धर्मावाला में मधुसूदन के पास छोड़ दिया था। कुछ दिन तक उनकी मीना से फोन पर बात होती रही। लेकिन एक माह से उनका मीना से कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस संबंध में जब उन्होंने मधुसूदन से संपर्क किया तो उसने बताया कि 22 नवंबर को मीना उत्तरकाशी जाने की बात कहकर निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Killed wife brutally during she return after eight years in his life
देहरादून में पत्नी की हत्या

थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मीना की तलाश शुरू की गई। जांच में पता चला कि बच्चे होने के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। इसी कारण मधुसूदन मीना और दोनों बच्चों को छोड़ दिल्ली चला गया और वहां प्लंबर का काम करने लगा। अक्तूबर 2011 में वह देहरादून आया और यहां उसने दिसंबर 2011 में टिहरी निवासी एक महिला से विवाह कर लिया। कुछ समय बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। दोनों पति-पत्नी सेलाकुई में फैक्ट्री में काम करते हैं। मीना व बच्चे जब उसके पास आए तो उसने उनके लिए भी एक किराए का मकान ले लिया। मधुसूदन रोज उसके पास भी आता जाता था।

विज्ञापन
Husband Killed wife brutally during she return after eight years in his life
देहरादून में पत्नी की हत्या

पुलिस ने जब मधुसूदन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बातें उगल दी। बताया कि वह मीना की हरकतों से परेशान होकर ही आठ साल पहले घर छोड़कर गया था। मीना वापस आई तो वह उसे परेशान करने लगी। बीती 22 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह मीना को घूमाने के बहाने धर्मावाला में आसन नदी के पुल के पास ले गया। यहां पहले उसने पत्थर से मीना के सिर पर वार किया और बेहोश होने के बाद करीब 15 मिनट तक उसका मुंह पानी में डुबोए रखा। इसके बाद उसने मीना का शव नदी में फेंक दिया और घर वापस आ गया। घर पर उसने बच्चों को बताया कि मीना उत्तरकाशी चली गई है। पुलिस ने मधुसूदन की निशानदेही पर नदी किनारे से खून से सना पत्थर और मीना के कान का कुंडल और चप्पल बरामद की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed