{"_id":"600e3ce176334a1e9c7f6fff","slug":"indian-idol-2021-this-state-cm-also-love-pawandeep-rajan-voice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप के मुरीद हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री, की वोट देने की अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप के मुरीद हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री, की वोट देने की अपील
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल 2021 गायकी के शो में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की।
2 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। इंडियन आइडल शो में उनकी गायकी धूम मची है। मखमली आवाज का जादू बिखरने के साथ ही संगीत से जुड़े हर वाद्य यंत्र को सधे कलाकार की तरह बजाने की खूबी है। अपनी इसी खूबी की वजह से वह सोशल मीडिया में खूब प्रसिद्धि बटोर रहे हैं। उनकी इस विलक्षण प्रतिभा पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुग्ध हो गए हैं।
3 of 5
इंडियन आइडल
- फोटो : Instagram
उन्होंने बाकायदा एक वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में राज्य के लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (File Photo)
कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पवनदीप को वोट और सपोर्ट कर उन्हें विजेता बनाएं।
विज्ञापन
5 of 5
पवनदीप
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल शो के माध्यम से न सिर्फ उत्तराखंड गौरव बढ़ाया है, बल्कि गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों के जरिये देवभूमि के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सौंदर्य और आस्था को देश दुनिया के सामने सुरीले अंदाज में बयान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।