फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार, तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव के रंग

Tue, 21 Jun 2022 01:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Grand yoga festival in Uttarakhand, people did yoga on banks of Ganges, ITBP Jawan, Kedarnath, See Photos
उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गया। खास बात यह है कि इस बार गंगा किनारे योग शिविरों का आयोजन कर इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ाया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया। 



कोरोना के दो साल बाद योग नगरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे बह रही मंद-मंद बयार के बीच काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने योग किया। वहीं अलग-अलग जगहों पर मंत्री विधायकों ने भी योग किया। तपोवन स्थित समर्पणानंद आश्रम में देश विदेश के योग साधकों ने योग किया। 

वहीं आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा पर रिमखीम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया। इस दौरान जवानों ने बर्फ को साफ कर खुले मैदान में अग्रिम चौकियों पर स्वस्थ रहने के लिए योग किया।

International Yoga Day: Grand yoga festival in Uttarakhand, people did yoga on banks of Ganges, ITBP Jawan, Kedarnath, See Photos
टिहरी झील में किया विधायक व स्थानीय लोगों ने योग - फोटो : अमर उजाला

टिहरी बांध की झील किनारे विधायक किशोर उपाध्याय ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद आईटीबीपी, स्थानीय लोगों व योग साधकों ने झील में योगाभ्यास किया। वहीं केदारनाथ में विश्व योग दिवस पर मंदिर के समीप एक साथ 500 लोगों ने योग किया। 

International Yoga Day: Grand yoga festival in Uttarakhand, people did yoga on banks of Ganges, ITBP Jawan, Kedarnath, See Photos
टिहरी झील के पास योग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिवेणी घाट में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने योगाभ्यास किया। वहीं यमुनोत्री धाम में भी पुरोहित समाज, स्थानीय लोगों, पुलिस व श्रद्धालुओं ने योग किया। वहीं कोटद्वार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने निरोग रहने के लिए किया योग। यहां बच्चों ने  योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। योग समिति से जुड़ी महिलाओं ने नाटक के माध्यम से योग का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day: Grand yoga festival in Uttarakhand, people did yoga on banks of Ganges, ITBP Jawan, Kedarnath, See Photos
हरिद्वार में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आइटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के सैलानी वेणुधर नायक ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत चीन सीमा के अग्रिम चौकियों के साथ-साथ निचली चौकियों पर भी योग किया गया।14000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाके जहां तापमान 12 महीने - 20 - 25 तक रहता है, वहां कड़ाके की ठंड में हर दिन योग करना बहुत ही कठिन होता है लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के यह हिमवीर हर दिन यहां योग करते हैं।

ये भी पढ़ें...International Yoga Day: गंगा किनारे सीएम धामी सहित हजारों साधकों ने किया योग, देखें योगनगरी की खास तस्वीरें

विज्ञापन
International Yoga Day: Grand yoga festival in Uttarakhand, people did yoga on banks of Ganges, ITBP Jawan, Kedarnath, See Photos
केदारनाथ में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी डा. संजीव कुमार वालियान ने शुभारंभ किया। वहीं हल्द्वानी , हल्दुचौड़ स्थित आईटीबीपी की 34 वीं बटालियन में विश्व योगा दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों और परिवार के सदस्यों ने योग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed