{"_id":"63f2315a3563dd3b360b8228","slug":"joshimath-landslide-house-condition-behind-destroyed-hotels-become-very-bad-2023-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: इतिहास बने शहर के दो आलीशान होटल...जिन घरों की सुरक्षा के लिए किए ध्वस्त वो ही हो गए जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: इतिहास बने शहर के दो आलीशान होटल...जिन घरों की सुरक्षा के लिए किए ध्वस्त वो ही हो गए जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
होटलों का ध्वस्तीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भू-धंसाव से जोशीमठ के सबसे बड़े दो होटलों के असुरक्षित होने पर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम दीवारों को तोड़ने के साथ ही नगर के यह दो सबसे बड़े और आलीशान होटल अब इतिहास बन चुके हैं। होटल माउंट व्यू को पूरी तरह से तोड़ा जा चुका है, जबकि मलारी इन की कुछ दीवारें तोड़ी जानी शेष हैं। बस मलबे का ढेर साफ करने में कुछ दिन और लगेंगे।
नगर में छह मंजिला मलारी इन और पांच मंजिला माउंट व्यू नगर के सबसे बड़े होटलों में शुमार थे लेकिन अब यह इतिहास बन चुके हैं। आसपास बने दोनों होटल भू-धंसाव से सबसे पहले प्रभावित हुए। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों होटलों का 12 जनवरी से ध्वस्तीकरण कार्य शुरू किया। करीब 38 दिनों तक चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद रविवार को दोनों होटलों को लगभग ध्वस्त किया जा चुका है।
माउंट व्यू के बेसमेंट को पूरी तरह तोड़ा जा चुका है जबकि मलारी इन के बेसमेंट की कुछ दीवारों को ही तोड़ा जाना शेष है। 38 दिनों तक चली इस कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग के करीब 70 मजदूर और तीन जेसीबी लगातार काम करती रहीं जिसमें करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च हो चुका है।
लेकिन, सिंहधार वार्ड में जिन घरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने होटल माउंट व्यू और मलारी इन का ध्वस्तीकरण करवाया उनकी हालत अब काफी जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि इन मकानों में जाने में भी लोग डर रहे हैं। दीवारों पर गहरी दरारें आने से ज्यादातर मकान तिरछे हो गए हैं।
2 of 5
होटलों के पीछे के घर में दरार
- फोटो : अमर उजाला
नगर में भू धंसाव का प्रभाव सबसे पहले सिंहधार वार्ड में पड़ा था। यहां के होटल माउंट व्यू और मलारी इन पर दरारें आने से वह तिरछे हो गए थे जिससे इनकी छतें आपस में चिपक गई थीं और आसपास के घरों को खतरा हो गया था। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सबसे पहले इसी क्षेत्र से लोगों को शिविरों में शिफ्ट किया था।
3 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रशासन ने दोनों होटलों का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। अब ध्वस्तीकरण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन जिन मकानों की सुरक्षा को लेकर यह होटल तोड़े गए वह अब इतने जर्जर हो चुके हैं कि उनके अंदर जाने में भी लोग डर रहे हैं। हालांकि इन घरों में अभी कोई नहीं रहता है। दिगंबर सिंह बिष्ट का मकान तिरछा हो गया है। वह बतातें हैं कि जो भी घर के अंदर जा रहा है घर देखने के बाद उसका सिर चकरा रहा है। भवन स्वामियों का कहना है कि मकान अब गिरने की स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ में तिरछे हुए घर
- फोटो : अमर उजाला
नगर में स्नोक्रेस्ट और कॉमेट होटल में दरार आने से उन्हें प्रशासन ने असुरक्षित की श्रेणी में रख दिया था जिसके बाद होटल स्वामियों ने दोनों होटल खाली करा दिए। वहीं दोनों होटल स्वामियों से असुरक्षित का फार्म भी भरवा दिया है लेकिन प्रशासन ने इन होटलों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
5 of 5
एक तरफ को झुका होटल स्नो क्रेट
- फोटो : अमर उजाला
कॉमेट होटल के मालिक देवेश कुंवर और स्नोक्रेस्ट के स्वामी अनिल प्रजापति ने बताया कि प्रशासन ने उनसे होटलों के असुरक्षित के संबंध में फार्म भरवाया है। इनको लेकर आगे क्या कार्रवाई होगी इसको लेकर उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि सीबीआरआई और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद ही अन्य होटलों के ध्वस्तीकरण की योजना तैयार की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।