{"_id":"62d456023609014b1a5fef95","slug":"kanwar-yatra-2022-delhi-women-come-haridwar-for-kanwar-see-photos-of-shiva-kanwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar yatra 2022 : हर तरफ केसरिया बयार, मन्नत पूरी हुई तो कांवड़ लेने बेटों संग मां पहुंची हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar yatra 2022 : हर तरफ केसरिया बयार, मन्नत पूरी हुई तो कांवड़ लेने बेटों संग मां पहुंची हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मन्न्त पूरी होने पर हरिद्वार पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बोल-बम के उद्घोष से शहर गूंज रहा है। कंधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त बोल-बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। एक से एक सजी हुई कांवड़ से शहर में केसरिया बयार बह रही है। कांवड़ पटरी पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है।
वहीं, आस्था के कई रंग कांवड मेले में देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली से एक दंपती मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंची। दंपती ने भोले बाबा से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई। माता-पिता के साथ पुत्र भी दर्शन करने पहुंचा।
कांवड़ियों के बीच दिल्ली मवानापुर निवासी रिंकू अपने परिवार के साथ शनिवार देर रात कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद वह रविवार को अपने परिवार के साथ जल लेकर रवाना हो गए। रिंकू और उनकी पत्नी भावना ने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां हैं। उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए पांच वर्ष पूर्व भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई है। बताया कि आज उनकी तीन पुत्रियों के साथ दो पुत्र भी हैं।
2 of 5
कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के संग-संग देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। मंदिरों की सुंदर कांवड़ इस बार आकर्षण का केंद्र बन रही है। देश के विभिन्न राज्यों से धर्मनगरी पहुंच रहे कांवड़िए गंगाजल भरकर बम-बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को सबसे ज्यादा साढ़े छह लाख शिवभक्त गंगाजल भरकर अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए।
3 of 5
कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में धर्मनगरी शिवभक्तों से गुलजार है। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों में कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवड़िए हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरने पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरने के बाद पूजा अर्चना कर वे पैदल रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कांवड़ के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बार कांवड़िए कांवड़ के रूप में देशभक्ति से सराबोर कांवड़ लेकर जा रहे हैं तो भगवान राम का मंदिर, केदारनाथ मंदिर, मलिकार्जुन, काशी विश्वनाथ मंदिर और नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के प्रतिरूप की कांवड़ भी लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रसिद्ध मंदिरों के प्रतिरूप वाली इस तरह की कांवड़ तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कांवड़ लेकर पहुंची महिला शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
ये कांवड़ बैरागी कैंप, पंतदीप और चमगादड़ टापू आदि में बनाई जा रही हैं। गौतमबुद्ध नगर से हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों का कहना है कि वर्ष 2013 में उन्होेंने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिरूप की कांवड़ के साथ यात्रा की थी। इसके बाद से वे लगातार हर साल कांवड़ लेने आ रहे हैं। उन्होंने इस बार प्रण लिया था कि अगर राम मंदिर का निर्माण होता है तो वे भगवान राम के मंदिर की प्रतिरूप की कांवड़ लेकर जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।