उत्तराखंड के टिहरी में पीपीपी मोड पर संचालित जिला अस्पताल बौराड़ी का जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि सरकार ने बेहतर सुविधा के लिए अस्पताल को प्राइवेट पार्टनर को दिया है। ऐसे में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए। डीएम ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए मरीजों के स्वयं अल्ट्रासाउंड किए।
अलग अंदाज: अस्पताल में डॉक्टर की भूमिका में नजर आए डीएम, खुद किया चार मरीजों का अल्ट्रासाउंड, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:00 PM IST
सार
डीएम डा. गहरवार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा का स्टॉक, आईसीयू, सीसीयू यूनिट, मोर्चरी, ऑक्सीजन प्लांट, 555 टेलीमेडिसिन सेवा, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन