{"_id":"66ac8aed68b902cc3a08e9e6","slug":"kedarnath-cloudburst-rescue-many-devotees-injured-people-searching-relatives-police-issued-helpline-number-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश, बचाव और विपदा: अपनों को खोजते पहुंचे... पल-पल बढ़ती बेचैनी, 10 तस्वीरों में देखें केदारनाथ में आई आपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, बचाव और विपदा: अपनों को खोजते पहुंचे... पल-पल बढ़ती बेचैनी, 10 तस्वीरों में देखें केदारनाथ में आई आपदा
केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर आई विपदा के बीच बचाव कार्य जारी है। अपनों की तलाश में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां का हाल भयभीत करने वाला है। कई यात्री घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। रेस्क्यू का आज दूसरा दिन है और आज दूसरे दिन अभी तक 480 को लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है, जबकि 1500 यात्रियों को पैदल मार्ग से सुरक्षित लाया गया है। केदारनाथ में बादल फटने की घटना की खबर मिलते ही लोग अपने परिजनों के लिए चिंतित हो उठे। नेटवर्क की समस्या के कारण फोन न मिलने पर उनकी बेचैनी बढ़ गई।
पल-पल बढ़ रही बेचैनी
परिजन सुरक्षित है या नहीं.. ये सवाल उनकी चिंता को बढ़ा रहा है। ऐसे में कई लोग अपनों को खोजने निकल पड़े। राहत बचाव कार्य की खबरें सुकून देने वाली हैं, लेकिन कुछ तस्वीरों ने चिंता बढ़ाई है। ऐसे में परिजनों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
रुद्रप्रयाग पुलिस के कंट्रोल रूम के नंबर 7579257572 व पुलिस कार्यालय में व्यवस्थित लैंडलाइन नंबर 01364-233387 को हेल्पलाइन नंबर के तौर पर शुरू किया गया है। इन नम्बरों के व्यस्त रहने पर आपातकालीन नंबर 112 पर काॅल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
2 of 10
घायल यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम धामी ने प्रदेश के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना द्वारा एचएडीआर (ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ) ऑपरेशन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।
3 of 10
यात्रियों को निकाला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय वायु सेना द्वारा चिनूक और Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को गौचर में तैनात किया गया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। सीएम ने कहा कि जवानों द्वारा युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 5000 से अधिक लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
केदारननाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 10
फंसे यात्रियों को निकाला गया
- फोटो : सोशल अकाउंट
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, पूरे प्रदेश में मौसम ठीक है, कहीं भी भारी बारिश नहीं हो रही है। आज और कल उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।