Kedarnath Helicopter Crash: क्रैश के बाद राख में तब्दील हुआ हेलिकॉप्टर; बुरी तरह जल गए शव; हादसे की तस्वीरें
Helicopter Crash in Kedarnath Today: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में एक दंपती और उनकी 23 महीने की बच्ची भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जबकि दो लोग स्थानीय भी बताए जा रहे हैं। विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों के शव बुरी तरह से जल गए।
1. विक्रम सिंह रावत(46) निवासी ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग
2. विनोद देवी(66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
3. तुष्टी सिंह(19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
4. राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
5.शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
7. कैप. राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन)
जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।