फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लैला-मजनू ' की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने खोले अपनी जिंदगी के राज, इस तरह से पहुंचीं सिल्वर स्क्रीन तक

Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
विपिन खर्कवाल/अमर उजाला, हल्द्वानी
विपिन खर्कवाल/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Laila Majnu Actress Tripti Dimri open her life secrets
tripti dimri

पुरानी कहानी को नए अंदाज में लोगों के सामने लाने वाली फिल्म लैला मजनू की एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन तक कैसे पहुंची खुद उन्हीं से जान लीजिए...‘मैं दिल्ली के एक यू-ट्यूब चैनल के लिए काम करती थीं। साथ ही एक एजेंसी के लिए मॉडलिंग भी करती थीं। एक दिन मुझे मेरी एजेंसी ने स्क्रिप्ट भेजी। अगले दिन शाजिद अली से मुलाकात हुई और मुझे लीड के लिए चुन लिया गया।’



 

Laila Majnu Actress Tripti Dimri open her life secrets
laila majnu

कुछ इस तरह शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘लैला-मजून’ की लैला (तृप्ति डिमरी) ने अपने इस सफर को सुनाया। वह कहती हैं ‘मैं लकी हूं कि बेहद जल्द इतना बड़ा बैनर मिल गया। इम्तियाज अली सर के भाई शाजिद अली फिल्म के निर्देशक हैं।

Laila Majnu Actress Tripti Dimri open her life secrets
laila majnu

अब बालाजी के साथ ही कांट्रेक्ट साइन किया है।’ तृप्ति मूल रूप से गढ़वाल के गौचर स्थित नाग गांव की मूल निवासी हैं। बता दें कि इस फिल्म के एक गाने ‘गई काम से ये लड़की’ को द्वाराहाट के देव नेगी ने गाया है। तृप्ति ने मुंबई से फोन पर बताया कि लैला-मजनू में उनका किरदार एक कश्मीरी लड़की का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laila Majnu Actress Tripti Dimri open her life secrets
laila majnu

यह विशुद्ध रूप से 2018 की प्रेम कहानी है जो दर्शकों को पसंद आएगी। तृप्ति बताती हैं कि उत्तराखंड में टैलेंट कूट-कूटकर भरा है बस वहां के लोग संकोची होते हैं। अपने आप पर सवाल करना छोड़ दीजिए और आगे बढ़िए। परिवार में भी नए टैलेंट की पहचान नहीं हो पाती और न ही कैरियर के नए-नए फील्ड को लोग समझ पाते।

विज्ञापन
Laila Majnu Actress Tripti Dimri open her life secrets
laila majnu

इस पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मेरा जन्म और परवरिश दिल्ली की है, लेकिन मुझे अगर कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्म से ऑफर आएगा तो मैं जरूर करना चाहूंगी। तृप्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबिंदो कॉलेज से बीए आनर्स किया है। उनके पिता एयर इंडिया में हैं और माता गृहिणी हैं। वह बताती हैं कि 2017 में वह नाग आई थीं। उनकी नानी भी उथिन गांव में रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed