फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: नैनीताल में तीन पहाड़ियां नाले में समाई, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटों का अलर्ट

Sun, 09 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 09 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather three hills in nainital collapse
landslide

नैनीताल में रईस होटल क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते शनिवार सुबह तीन छोटी पहाड़ियां बलिया नाले में समा गईं। पहाड़ी खिसकने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए।


 

uttarakhand weather three hills in nainital collapse
land slide

बलिया नाले के पास स्थित रईस होटल क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। अब तक 40 फुट से अधिक क्षेत्र बलिया नाले में समा चुका है। भूस्खलन के चलते कुछ लोगों को यहां से विस्थापित किया जा चुका है, जबकि कुछ को विस्थापित किया जाना शेष है। बीते एक सप्ताह से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है।
 

uttarakhand weather three hills in nainital collapse
Landslide
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक एक के बाद एक तीन छोटी पहाड़ियां बलिया नाले में समा गईं। पहाड़ी गिरने की आवाज सुनकर खौफ में आए कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather three hills in nainital collapse
Landslide
उन्होंने बताया कि भूस्खलन अब भी जारी है। सुमन, राजेश और प्रहलाद ने यहां रहने वालों को विस्थापित करने की मांग की है। तहसीलदार कृष्णराम आर्य ने बताया कि उन्हें पहाड़ी गिरने की जानकारी नहीं है। 


 
विज्ञापन
uttarakhand weather three hills in nainital collapse
Landslide

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हालांकि कुमाऊं क्षेत्र में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ और 10 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed