{"_id":"65c3a6687022d987da00dc42","slug":"leopard-terror-in-uttarakhand-night-curfew-in-a-dozen-villages-of-srinagar-garhwal-photos-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलदार की दहशत: श्रीनगर समेत एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू...बाजारों में परसा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की दहशत: श्रीनगर समेत एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू...बाजारों में परसा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:33 PM IST
श्रीनगर में तीन दिन पहले गुलदार द्वारा चार वर्षीय मासूम को मारने की घटना के बाद वन विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन कैद नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां गुलदार की दहशत बनी हुई है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सात से नौ फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं श्रीनगर व अन्य गांवों में समस्त विद्यालयों में आठ फरवरी को भी अवकाश घोषित किया गया है। डीएम डाॅ. आशीष चौहान की ओर से आदेश जारी किया गया है।
गुलदार के डर के कारण लगाया गए नाइट कर्फ्यू के कारण दुकानदार शाम छह बजते ही दुकानें बंद कर घर जा रहे हैं। एसडीएम नूपुर वर्मा ने कहा कि विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लोग बेवजह घूमने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बाजर बंद
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली निरीक्षक सतवीर बिष्ट ने कहा कि लोगों को नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के कारणों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही नगर निगम व प्रशासन की ओर से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साढ़े छह बजे तक बाजार में 60 प्रतिशत से अधिक दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी थी।
4 of 5
दुकानें बंद कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चार फरवरी की रात को नगर के ग्लास हाउस रोड के समीप गुलदार ने आंगन में खेल रहे बच्चे को मार दिया था। घटना के बाद भी यहां गुलदार कई जगहों पर देखा गया है। श्रीनगर से करीब आठ किमी की दूरी पर स्थित फरासू के मंदोली गांव के पास खेतों में चार गुलदार एक साथ दिखाई दिए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा
- फोटो : अमर उजाला
गुलदार की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल गांव, सरणा, बुघानी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी, खिर्सू में सात से नौ फरवरी तक शाम 6 से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से बुधवार को नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में झाड़ियां काटी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।