{"_id":"65c32f4abd6bc2ab7b021fd9","slug":"ucc-in-uttarakhand-ed-raids-harak-singh-rawat-house-real-all-update-in-hindi-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बढ़ी हलचल: विधानसभा के पटल से आज होगा ऐतिहासिक बिल पास, उधर ईडी की हरक सिंह के घरवालों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बढ़ी हलचल: विधानसभा के पटल से आज होगा ऐतिहासिक बिल पास, उधर ईडी की हरक सिंह के घरवालों से पूछताछ
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:21 PM IST
उत्तराखंड में हलचल बढ़ गई है। विधानसभा के पटल से आज जहां ऐतिहासिक यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास होगा। वहीं दूसरी तरफ ईडी ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर छापा मारा है। उनके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। हरक सिंह के बाद ईडी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर छापा मारा।
पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच मामले में ईडी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची। उनके घर पर आलमारी का तला खोलने को चाभी बनाने वाला बुलाया गया। अलमारी की चाभी बनाकर लॉक खोला गया। अंदर से कई दस्तावेज निकाले गए। पूरी अलमारी दस्तावेज से भरी हुई थी। घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया था कि अलमारी की असली चाभी खो चुकी है। जिसके बाद ईडी ने चाबी बनाने वाले को बुलाया।
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के श्रीनगर स्थित आवासीय भवन पर भी ईडी ने छापा मारा। ईडी की टीम घर में मौजूद हरक सिंह रावत की मां व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घर में रखे गए दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos
2 of 5
हरक सिंह रावत के घर पर ईडी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
हरक सिंह रावत के बिधौली स्थित हॉस्टल, श्रीनगर में होटल, गुहाड़ गांव स्थित पैतृक घर, सहसपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी ईडी की टीम गई है। वहीं कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या हरक सिंह रावत के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धुलाई मशीन है। जो भाजपा में रहता है उसके सात खून माफ हैं। और दूसरी पार्टी में आते ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ईडी की रेड
- फोटो : amar ujala
हरक सिंह के बाद ईडी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर छापा मारा। तत्कालीन कुछ फॉरेस्ट अधिकारियों के यहां भी ईडी की टीम पहुंची। दूसरी तरफ देहरादून कैनाल रोड पर आईएफएस सुशांत पटनायक के घर पर कैश गिनने के लिए दो काउंटिंग मशीन अंदर ले जाई गई।
4 of 5
ईडी ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पूर्व डीएफओ किशनचंद की संपत्ति को भी पहले अटैच किया जा चुका है। हरक सिंह रावत के वन मंत्री रहते निर्माण घोटाला हुआ था। पहले विजिलेंस ने मामले की जांच की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।