सब्सक्राइब करें

प्रचंड जीत के बाद बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आ सकते हैं पीएम मोदी, फिर संभालेंगे देश की कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Results PM Narendra Modi may come kedarnath again after big victory
पीएम मोदी

देश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बाबा केदार की शरण में आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए अंदरखाने तैयारी फिर शुरू हो गई है। 

Trending Videos
Lok Sabha Election 2019 Results PM Narendra Modi may come kedarnath again after big victory
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अंतिम चरण के चुनाव के दौरान दो दिन तक प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले बाबा केदार के दर्शन किए थे। उसके बाद केदारनाथ के निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Results PM Narendra Modi may come kedarnath again after big victory
पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक

इसके बाद रातभर केदारनाथ में एक गुफा में ध्यान किया था। 19 मई को बदरीनाथ दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी लौट गए थे। बृहस्पतिवार को प्रचंड बहुमत से सरकार आने के बाद फिर मोदी के उत्तराखंड आने की चर्चा है। 

Lok Sabha Election 2019 Results PM Narendra Modi may come kedarnath again after big victory
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण पूर्ण होने के बाद वह केदारनाथ दर्शन करने के लिए आएंगे। वह बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर देश की कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Results PM Narendra Modi may come kedarnath again after big victory
पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक

अंदरखाने इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे जरूर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed