फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा संग गैंगरेप को लेकर उत्तराखंड में उबाल, गुस्साई भीड़ ने की आरोपी को फांसी की मांग, तस्वीरें..

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Many Boys sexually assault with girl student angry people jam traffic in chamoli
जाम लगाती भीड़

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को यहां छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने यहां राजमार्ग और मुख्य बाजार में सवा तीन घंटे तक जाम लगाकर आरोपी युवकों को फांसी की सजा देने की मांग की। करीब चार घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे एसडीएम जीआर बिनवाल के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने। इसके बाद हाईवे पर जाम खोला गया।  


 

Many Boys sexually assault with girl student angry people jam traffic in chamoli
जाम लगाती भीड़

25 दिसंबर को नगर क्षेत्र के पंचपुलिया के समीप दोस्त के साथ घूमने गई एक छात्रा के साथ नगर पालिका में कूड़ा बीनने वाले तीन युवकों द्वारा चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार जेल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए उमा देवी तिराहे पहुंचे। छात्रों ने करीब सवा घंटे तक बदरीनाथ हाइवे के उमा देवी तिराहे पर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी।

Many Boys sexually assault with girl student angry people jam traffic in chamoli
जाम लगाती भीड़

इस दौरान कोतवाल अनिल जोशी और कानूनगो मानवेंद्र बर्त्वाल ने छात्र-छात्राओं से नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र-छात्राएं आरोपियों को डीएम और एसपी से वार्ता करने पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासन की ओर से एसडीएम से वार्ता करने के आश्वासन और जनहित को देखते हुए छात्रों ने पौने बारह बजे बदरीनाथ हाइवे से आकर मुख्य बाजार में 12.30 तक जाम लगाया। इस दौरान जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राएं भी आंदोलन में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many Boys sexually assault with girl student angry people jam traffic in chamoli
जाम लगाती भीड़

लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद भी जब आला अधिकारी नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं पुन: उमा देवी तिराहे पहुंच गए। यहां छात्रों ने दोपहर 12.45 से दो बजे तक बदरीनाथ हाईवे को जाम कर दिया। दोपहर दो बजे एसडीएम जीआर बिनवाल ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए दुष्कर्म के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में देने, नगर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाहरी लोगों का सत्यापन करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जाम खोल दिया।  

विज्ञापन
Many Boys sexually assault with girl student angry people jam traffic in chamoli
जाम लगाती भीड़

दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा और नगर की कानून व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर महाविद्यालय, जीजीआईसी और जीआईसी के छात्रों के आंदोलन को व्यापार संघ, प्रधान संगठन के साथ ही पूर्व छात्र नेताओं ने भी समर्थन दिया। घटना को लेकर छात्रों की ओर से बदरीनाथ हाइवे और मुख्य बाजार को को सवा तीन घंटे तक जाम करने पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। श्रीनगर, गोपेश्वर, देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन फंसे रहे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed