देश में प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार की वापसी और स्थानीय सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भाजपा के कार्यकर्ता खुशी से गूंज उठे। वहीं उन्होंने ट्वीट कर हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त किया।
मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशंक ने जताया जनता का आभार, भाजपाईयों ने बांटे लड्डू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा 'मैं इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा की जनता को कोटि-कोटि नमन करना चाहता हूं जिनके आशीर्वाद से मुझे देश सेवा का यह पुनीत अवसर मिला है। पुनः आप सभी मित्रों शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार और शुभकामनाएं आइए नव भारत के निर्माण में हम सभी जुट जाएं।'
मैं इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा की जनता को कोटि-कोटि नमन करना चाहता हूं जिनके आशीर्वाद से मुझे देश सेवा का यह पुनीत अवसर मिला है ।
पुनः आप सभी मित्रों शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार और शुभकामनाएं आइए नव भारत के निर्माण में हम सभी जुट जाएं ।
मित्रों भगवान बद्री केदार जी की असीम कृपा से आज मैंने केंद्र में (एनडीए) मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली । मैं इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है । pic.twitter.com/WrwIw9zaVV
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 30, 2019
उधर, कार्यकर्ताओं ने देहरादून और हरिद्वार के भाजपा कार्यालय और अन्य स्थानों पर आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। डा. निशंक को कैबीनेट में स्थान मिलने से राजनीति के क्षेत्र में हरिद्वार का मान बढ़ा है।
अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी रुपेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर डा. रमेश पोखरियाल निशंक के मंत्री बनने का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भारत विश्वगुरु बनेगा।