फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uk Board result: पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटी ने सेल्फ स्टडी से मेरिट में पाया तीसरा स्थान

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
UK Board 10th 12th Result 2019 shopkeeper Daughter kumaun topper success story
सुरभि गहतोड़ी - फोटो : अमर उजाला

हाईस्कूल की मेरिट में तीसरा स्थान और कुमाऊं टॉपर रहीं एसवीएम स्कूल, सितारगंज की सुरभि गहतोड़ी ने इस तरह से पढ़ाई कर सफलता हासिल की... सुरभि ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी सफलता का मंत्र बताया। 

UK Board 10th 12th Result 2019 shopkeeper Daughter kumaun topper success story

सुरभि ने बताया कि सफलता के लिए समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। मैंने बिना कोचिंग घर में ही पांच से छह घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं। मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करना सपना जैसा लगता है। 

UK Board 10th 12th Result 2019 shopkeeper Daughter kumaun topper success story

लेकिन, आगे और मेहनत करूंगी। कोशिश करूंगी कि इंटरमीडिएट में प्रदेश में टॉप करूं। मैंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। मैं प्रतिदिन स्कूल जाती थी। कभी कोई पीरियड बंक नहीं किया। विषयों को पूरा करने के साथ लगातार रिवीजन करने से काफी मदद मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UK Board 10th 12th Result 2019 shopkeeper Daughter kumaun topper success story

इसका फायदा ये हुआ कि परीक्षा के समय कोई भी विषय बोझ नहीं लगा। मेरी सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों को देना चाहूंगी। मेरी इस सफलता में उनकी मेहनत भी शामिल है। 

विज्ञापन
UK Board 10th 12th Result 2019 shopkeeper Daughter kumaun topper success story

हम सितारगंज के वार्ड संख्या सात में रहते हैं। मेरे पिता घनश्याम गहतोड़ी की मोहल्ले में परचून की दुकान है। मां गृहिणी हैं। बड़ा भाई हर्षित गहतोड़ी खटीमा डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed