फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK Board Result 2019: फिर बेटियों ने बेटों को पछाड़ा, यहां देखें 10th और 12th के टॉपरों की सूची

Thu, 30 May 2019 04:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 May 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
UK Board Result 2019 10th class and 12th class topper list
टॉपर अनंता सकलानी - फोटो : अमर उजाला

आज सुबह उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी परिणामों में बेटियों का दबदबा रहा था। ( फोटोः टॉपर अनंता सकलानी)

UK Board Result 2019 10th class and 12th class topper list
रामनगर में जारी किए गए नतीजे - फोटो : अमर उजाला
12वीं में शताक्षी तिवारी, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 98 फीसदी (490/500) अंकों के साथ टॉपर हैं। इस स्कूल के सक्षम 489 अंकों के साथ दूसरे और केएनयू जीएमआईसी पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोरा 96.80 (484) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

UK Board Result 2019 10th class and 12th class topper list

वहीं दसवीं में एसवीएमआईसी नथुआवाला की अनंता सकलानी 495 (99 फीसदी) अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल 493 अंकों के साथ दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर की सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UK Board Result 2019 10th class and 12th class topper list

रिजल्ट घोषित होने के आधा घंटे बाद परीक्षार्थियों ने इसे परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.जीओवी.इन पर लॉग इन करके देखा। बोर्ड ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर या uaresults.nic.in पर घोषित किए।

विज्ञापन
UK Board Result 2019 10th class and 12th class topper list

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) में इस बार हाईस्कूल में 1,49,950 एवं इंटरमीडिएट में 1,24,867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। मूल्यांकन 20 अप्रैल से 4 मई के बीच हुआ था। पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed