{"_id":"5cefdc25bdec22075b0c0fbc","slug":"modi-swearing-in-uttarakhand-mp-nishank-in-modi-cabinet-political-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड के पूर्व सीएम की एंट्री, ये है उनका राजनीतिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड के पूर्व सीएम की एंट्री, ये है उनका राजनीतिक सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 31 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डा. रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में उत्तराखंड के पूर्व सीएम और हरिद्वार से सांसद भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक को जगह मिली है। जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में।
2 of 5
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद (हरिद्वार) भाजपा के करद्दावर नेताओं में से एक हैं। वे एक राजनीतिज्ञ के साथ ही एक कवि भी हैं। साल 1991 से साल 2012 तक पांच बार यूपी और उत्तराखंड की विधानसभा पहुंचे।
3 of 5
साल 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने।साल 1997 में उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साल 1999 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में संस्कृति पूर्त व धर्मस्व मंत्री रहे। 2000 में उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री बने। वर्ष 2007 में उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री बने।
विज्ञापन
5 of 5
वर्ष 2012 में डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2014 में डोईवाला से इस्तीफा देकर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। वहीं 2019 में अब वे कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर फिर से हरिद्वार के सांसद चुने गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।