फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

Sun, 05 Jun 2022 04:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Murder Case, Student body removed from grave for DNA test, See Photos
घटना स्थल पर पहुंच पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बीए की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराके कलियर में लाकर हत्या करने के मामले में बनारस पुलिस हत्यारोपी को लेकर कलियर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में छात्रा का कंकाल कब्र से बाहर निकाला गया। बनारस पुलिस कंकाल को डीएनए जांच के लिए अपने साथ ले गई है। 



बनारस के कैंट थाने के एसएसआई इंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि कैंट क्षेत्र निवासी बीए की छात्रा 2015 में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। इस बीच पता चला था कि छात्रा को बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ बहला फुसलाकर ले गया है। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

20 मई को आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को पिरान कलियर ले गया था। वहां पर उसने छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाया था और दोनों साथ रहने लगे थे। 15 अप्रैल 2021 को उसकी मौत हो गई थी।

Murder Case, Student body removed from grave for DNA test, See Photos
डीएनए टेस्ट के लिए खोदी गई कब्र - फोटो : अमर उजाला

उसने शव कलियर के साबरी कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस दौरान कोर्ट ने शव को बाहर निकालकर डीएनए टेस्ट के आदेश पुलिस को दिए थे।

Murder Case, Student body removed from grave for DNA test, See Photos
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को बनारस पुलिस आरोपी को लेकर कलियर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Case, Student body removed from grave for DNA test, See Photos
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल और एसओ मनोहर भंडारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने कंकाल को कब्र से बाहर निकाला गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कंकाल को रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...पहाड़ का गौरव: वाहन चालक के बेटे ने 'चट्टानी' इरादों से चूमा सफलता का शिखर, सीडीएस परीक्षा में किया ऑल इंडिया टॉप

 

विज्ञापन
Murder Case, Student body removed from grave for DNA test, See Photos
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहां से बनारस पुलिस कंकाल के कुछ हिस्से को लेकर डीएनए टेस्ट करवाने के लिए अपने साथ ले गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed