फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yogi Adityanath Birthday: महाराज का ये अंदाज है बिल्कुल जुदा, बेहद खास है मां के साथ बिताए पलों की तस्वीरें

Sun, 05 Jun 2022 01:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Birthday: Five interesting things related to CM yogi, special moments spent with mother,  See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले महीने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे थे। उनका तीन दिवसीय यमकेश्वर दौरा परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहा। उन्होंने अपने गांव में ही प्रवास किया था। उनका कार्यक्रम भले ही व्यक्तिगत था, लेकिन रात साढ़े दस बजे तक उनके ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का मिलने का दौर चलता रहा। 



सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा परिजनों और ग्रामीणों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। उनके आने की खुशी में ग्रामीणों ने भव्य तैयारियां की। सीएम योगी यहां बेहद सादगी से ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों को भी उनसे बात करते हुए वही अपनापन महसूस हुआ। इसी दौरान सीएम के बचपन के कई किस्से लोगों ने साझा किए।



सीएम योगी को अपने बीच पाकर यहां गांव में भी बच्चे भी बेहद खुश हुए। उन्होंने सीएम के साथ फोटो खिंचवाई जो कि उनके लिए यादगार तस्वीर है। इस पूरे दौरे के दौरान गांव में सीएम योगी का अलग ही अंदाज नजर आया। इस पूरे दौरे की कुछ खास तस्वीरें ऐसी हैं जो पूरे गांव के लिए यादगार है। खासकर सीएम योगी और उनकी मां की। 

Yogi Adityanath Birthday: Five interesting things related to CM yogi, special moments spent with mother,  See Photos
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव में - फोटो : अमर उजाला

पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गई थी। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे। 

Yogi Adityanath Birthday: Five interesting things related to CM yogi, special moments spent with mother,  See Photos
भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल हुए थे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

संन्यास के 28 साल बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक घर में रात बिताई थी। करीब पांच साल पहले 2017 में चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अपने घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath Birthday: Five interesting things related to CM yogi, special moments spent with mother,  See Photos
परिजनों के बीच में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। तब कोरोना काल की व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी नहीं पहुंच सके थे। पंचूर गांव में उनकी माता सावित्री देवी के साथ ही अन्य तीन भाइयों मानवेंद्र, शैलेंद्र और महेंद्र का परिवार रहता है। उनकी तीनों बड़ी बहनों पुष्पा, कौशिल्या और शशि का विवाह हो चुका है।

ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath Birthday:  खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर क्या बनोगे? CM योगी को पड़ती थी बचपन में इनसे खूब डांट

 

विज्ञापन
Yogi Adityanath Birthday: Five interesting things related to CM yogi, special moments spent with mother,  See Photos
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव में - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1999 में वह छोटे भाई शैलेंद्र मोहन और वर्ष 2013 में सबसे छोटे भाई महेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। तब वे गोरखपुर से सांसद थे। पिछले महीने दौरे पर आकर उन्होंने ज्यादा समय देकर सभी के मिलने की मुराद पूरी कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed