{"_id":"6a7f6a5d168ed7ab58034aac","slug":"uproar-over-allegations-of-voter-deletion-using-bogus-objections-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1042828-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फर्जी आपत्तियां लगाकर 200 वोट काटने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फर्जी आपत्तियां लगाकर 200 वोट काटने का आरोप, हंगामा
Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर स्थित गुरु राम राय (एसजीआरआर) इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की जनसुनवाई के दौरान भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फर्जी आपत्तियां (फॉर्म-7) लगाकर करीब 200 स्थानीय निवासियों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद बीएलओ और अन्य कर्मचारियों का घेराव कर लिया। करीब पांच घंटे बाद अधिकारियों के समझाने और वैध मतदाताओं के नाम न कटने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर थापा ने कहा कि जो लोग कई पीढ़ियों से सहसपुर में निवास कर रहे हैं, उनके नामों पर भी जानबूझकर फर्जी आपत्तियां लगाई गई हैं। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति लगाने वालों को मौके पर बुलाने की मांग की। आरोप है कि जब उन लोगों से संपर्क किया गया, तो कुछ ने आपत्ति दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया या कई अपने फोन बंद कर गायब हो गए। डॉ. सुधांशु ध्यानी ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि गलत ढंग से वोट काटे गए, तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद सभी ने कोतवाली पहुंचकर वहां भी कार्रवाई की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. इकबाल सिद्दीकी,
विज्ञापन