फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: मेले में भगदड़ मचने से हादसा, झूले की रेलिंग टूटने से आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए घायल

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Panic in baikunth chaturdashi mela srinagar uttarakhand
मेले में चोटिल बच्चे

उत्तराखंड के श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में देर रात भगदड़ मचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान झूले की रेलिंग टूटने से बच्चे उससे नीचे गिर गए। जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए।  

Panic in baikunth chaturdashi mela srinagar uttarakhand
मेले में चोटिल बच्चे

जानकारी के अनुसार, रात के समय मेले में अचानक अधिक भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वहां उन्हें हटाने के लिए पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। इसी दौरान वहां ड्रेगर झूले में झूलने के लिए जा रहे बच्चे रेलिंग से नीचे गिर पड़े। 

Panic in baikunth chaturdashi mela srinagar uttarakhand
मेले में चोटिल बच्चे

पुलिस ने मामला संभालते हुए बच्चों को मेला स्थल के समीप ही सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी चोटिल बच्चों को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि झूले की रेलिंग में एक साथ कई बच्चे चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panic in baikunth chaturdashi mela srinagar uttarakhand
मेले में चोटिल बच्चे
जब उनको हटाया जा रहा था, बच्चे इधर उधर भागने लगे। झूला चल नही रहा था। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। बच्चों के गिरते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया इसलिए अधिक बात बढ़ गई। एक दो बच्चो को हल्की चोट आई हैं। अब मामला नियंत्रण में है। बच्चों की हालत भी ठीक है।
विज्ञापन
Panic in baikunth chaturdashi mela srinagar uttarakhand
मेले में बच्चे

बता दें कि श्रीनगर में हर साल बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। यहां पर  क्राफ्ट का स्टॉल, पहलवानी, झूले आदि देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सोमवार भी यहां काफी भीड़ होने से यह हादसा हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed