{"_id":"673e1dca9a3bde3da902c7c0","slug":"pithoragarh-army-recruitment-state-unemployment-was-seen-20-thousand-youths-gathered-postgraduate-reached-2024-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Army Recruitment: बेरोजगारी का आलम...20 हजार का रेला उमड़ा, आठवीं पास की भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Recruitment: बेरोजगारी का आलम...20 हजार का रेला उमड़ा, आठवीं पास की भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:56 AM IST
सार
Pithoragarh Army Recruitment: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती हो रही है। जिसमें हजारों युवा पहुंचे हैं। बेरोजगारी का आलम ये है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सीमांत जिले में आयोजित प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में बेरोजगारी का आलम साफ दिखा। सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के 20,000 से अधिक युवा पहुंचे थे। देश में बेरोजगारी किस कदर व्याप्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं। इनमें कई युवा ऐसे भी हैं जो कई बार सेना भर्ती में शामिल हो चुके हैं।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 12 से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती का आयोजन हो रहा है। 12 नवंबर से अब तक देश के विभिन्न राज्यों से 25,000 से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर रोजगार पाने का सपना लिए यहां पहुंचे हैं।
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को यूपी से ही एक ही दिन में 20,000 से अधिक युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। अगले एक सप्ताह में अन्य राज्यों से युवाओं के बड़ी संख्या में भर्ती रैली में शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है देश में बेरोजगारी किस कदर हावी है और युवा रोजगार पाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।
3 of 5
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन पदों पर चल रही है भर्ती
मध्य कमान, जोन-2 के राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड के युवाओं की 12 से 27 नंबर 2024 तक पिथौरागढ़ मिलिट्री स्टेशन (उत्तराखंड) में रोजाना सुबह पांच बजे से आयोजित की जा रही है। इन्फैंट्री बटालियन (टीए) कुमाऊं, 153 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा और 151 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जाट की जीडी के लिए 88, 11 पदों पर सैनिक (क्लर्क), 06 पदों पर सैनिक (कुक), एक पद पर सैनिक (स्पेशल कुक), पांच पदों पर सैनिक नाई, 03 पदों पर सैनिक स्वच्छक, एक पद पर सैनिक कारपेंटर, दो पदों पर सैनिक मसाल्ची की भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना भर्ती में जाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
अभ्चर्थियों की बात
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। मैंने बीए किया है। बेरोजगारी है तो मजबूरी में प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए आना पड़ा है। गांव से अन्य साथी भी आए हैं। अधिकतर ग्रेजुएट हैं।
- विवेक कुमार, बिजनौर यूपी।
विज्ञापन
5 of 5
सेना भर्ती में जाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
जीडी भर्ती के लिए आया हूं। इंटरमीडिएट योग्यता मांगी गई है। बीएससी किया है। 18 बार अब तक सेना भर्तियों में शामिल हो चुका हूं। एथलीट हूं। संघर्ष जारी है।
- कृष्ण कांत गुप्ता भोजपुर, बिहार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।