{"_id":"5b2c63ea4f1c1b603c8b4d54","slug":"pm-modi-and-uttarakhand-cm-chemistry-is-in-discussion-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बीच हुआ कुछ ऐसा कि चर्चाओं में आ गई उनकी केमिस्ट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बीच हुआ कुछ ऐसा कि चर्चाओं में आ गई उनकी केमिस्ट्री
Sat, 23 Jun 2018 09:33 AM IST
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
योग दिवस पर पीएम मोदी और सीएम रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच ऐसी केमिस्ट्री देखने को मिली जो चर्चा में आ गई है।
2 of 6
narendra modi
उत्तराखंड में कदम रखने से लेकर विदा होने तक दोनों शीर्ष नेताओं के बीच सिर्फ योग की ही बातें नहीं हुईं। राजकाज और राजपाठ को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को कई गुर दिए। बातचीत के दौरान पीएम के चेहरे पर दिखाई देने वाला संतोष सीएम और उनकी टीम को खासा सुकून दे गया। पीएम के हावभाव बता रहे थे कि त्रिवेंद्र के सवा साल के राजपाट से उन्हें कोई शिकवा नहीं। मोदी की शाबाशी से मुख्यमंत्री उत्साह से लबरेज दिखे।
3 of 6
narendra modi
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन पर सीएम द्वारा स्वागत के वक्त ही प्रधानमंत्री के चेहरे की मुस्कान से ही उनका रुख स्पष्ट हो गया था। बाद में राजभवन पहुंचने के बाद जब सब जाने लगे तो पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को रोक लिया और दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक गुफ्तगू होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pm modi yoga in dehradun
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों की मानें तो मुलाकात के बाद त्रिवेंद्र रावत बेहद खुश नजर आए। सुबह एफआरआई के कार्यक्रम में अगल-बगल बैठे पीएम और सीएम के बीच लगातार बातचीत होती रही। इसमें सरकार और मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम ने मंत्रियों के सहयोग का स्तर भी जाना। इसके अलावा केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, खासकर किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी जाना।
विज्ञापन
5 of 6
pm modi in dehradun
पीएम मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र रावत से राज्य के उन मुद्दों की सूची मांगी है, जिनमें केंद्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है। सीएम ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से समीक्षा करके जल्द से जल्द यह कवायद शुरू करने को कहा है। इसके बाद जल्द ही प्रधानमंत्री से समय लेकर सीएम दिल्ली जाएंगे। गंगा सफाई को लेकर बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।